दौसा
दौसा जिला मुख्यालय पर राजपूत कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक महिला स्कूल व्याख्याता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह फंदे से लटका मिला। प्रारम्भिक सूचनाओं के अनुसार आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आई है।
मृतक महिला स्कूल व्याख्याता का नाम सुनीता मीणा (35) निवासी कालूवास लालसोट है। वह खैरवाल गांव की सरकारी स्कूल में नियुक्त थी और दौसा जिला मुख्यालय पर राजपूत कॉलोनी में पिछले काफी दिनों से किराए के मकान में अपने पति और बच्चों से अलग रह रही थी। मृतका के एक बेटा व बेटी है।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका व्याख्याता का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुसाइड की वजह क्या रही यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे कोई पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इसकी सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। जो कि पिछले काफी दिनों से पति व बच्चों से अलग किराए के मकान में रह रही थी। पति बिजली विभाग में कार्यरत है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
- सूरज को निगल गई रेत की दीवार | दोपहर में छाया ऐसा अंधेरा कि गाड़ियों को जलानी पड़ी हेडलाइट | देखें ये वीडियो
