जयपुर में जुटेंगे मठ-मंदिरों के प्रतिनिधि | 12 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ’ का महा अधिवेशन

जयपुर (Jaipur) के मानसरोवर स्थित वैष्णव भवन में 12 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ (Rashtriya Math Mandir Sangh) का महा अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें धर्म, मंदिर प्रबंधन और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जयपुर 

धर्म और संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर मंथन के लिए 12 अप्रैल 2026 को जयपुर में राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ का महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस बड़े आयोजन में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से मठ-मंदिरों से जुड़े संत-महंत, पदाधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

कार्यक्रम का आयोजन वैष्णव भवन, विनायक पथ, मानसरोवर, जयपुर में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में धर्म रक्षा, मंदिर व्यवस्थाओं, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संगठन के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. हनुमान सहाय शर्मा ने बताया कि यह अधिवेशन संगठन के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। इसमें मठ-मंदिरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

सनसनी पर लगाम; सरकार ने रोकी टीवी चैनलों की टीआरपी | 4 हफ्ते तक नहीं आएगी रेटिंग रिपोर्ट

अब टैक्स वेबसाइट पर मिलेगा ‘कर साथी’ | AI असिस्टेंट के साथ इनकम टैक्स की नई साइट लॉन्च

वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम पंडा ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेशभर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से धर्म और समाज से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी।

आयोजकों ने मठ-मंदिरों से जुड़े संत-महंतों, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से इस महा अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

डॉलर पर RBI का ‘सर्जिकल वार’ | बैंकों को अतिरिक्त डॉलर बेचने होंगे, रुपये में दिख सकती

भारत के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज | नया मटेरियल ऊर्जा स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन को बना सकता है सस्ता व असरदार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।