गार्ड रूम में खून से लथपथ मिला शव | जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर कत्ल

जयपुर के गलता गेट इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले 5 महीने से पार्किंग में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

जयपुर 

जयपुर के गलता गेट इलाके में सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर कत्ल कर दिया गया। घटना बास बदनपुरा क्षेत्र की है। सोमवार सुबह करीब 7:10 बजे Galta Gate Police Station को सूचना मिली कि जैन नसियां पार्किंग के गार्ड रूम में एक युवक घायल पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गार्ड जमीन पर लहूलुहान हालत में मृत मिला।

10वीं के रिजल्ट का दिन कन्फर्म | राजस्थान बोर्ड ने बता दी फाइनल डेट

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 51 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के दखली गांव का रहने वाला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी कनपटी पर पत्थर से वार किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए Sawai Man Singh Hospital की मॉर्चरी में रखवाया गया है।

थाना प्रभारी धर्म सिंह के अनुसार, मृतक पिछले करीब पांच महीनों से जयपुर में रहकर पार्किंग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वह गलतागेट स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर के सामने एक मकान में किराए पर रहता था।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कौन है और इसके पीछे क्या वजह रही। वारदात के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों तक पहुंचा जा सके।

मृतक के बेटे रंजीत ने बताया कि उनके पिता अपने साथियों के साथ यहां काम के सिलसिले में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार ने फिलहाल किसी भी तरह की पुरानी रंजिश से इनकार किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग अस्पताल की मॉर्चरी पहुंच गए।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।