जयपुर के मानसरोवर स्थित पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मंथन-2026 के दूसरे दिन मास्टर शेफ, आईपीएल ऑक्शन, डिबेट और एआई सिनेमा जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जयपुर
जयपुर के मानसरोवर स्थित पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित वार्षिक उत्सव “मंथन-2026” के दूसरे दिन शुक्रवार को उत्साह, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल देखने को मिला। प्रदेशभर के स्कूल और कॉलेजों से आए विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार और डायरेक्टर रूपल पोद्दार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत जीवन पौधा भेंट कर और दुपट्टा पहनाकर किया।
इस अवसर पर सिविल लाइन्स, जयपुर के विधायक गोपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोमल जाजू (डायरेक्टर, अपडेट मीडिया), प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र सिंह शेखावत (सेंट्रल यूनिवर्सिटी), डॉ. मनमोहन सिंह (सह संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जयपुर) तथा प्रोफेसर अनुराग शर्मा (डायरेक्टर, आर.ए. पोद्दार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, राजस्थान यूनिवर्सिटी) सहित कई शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें मास्टर शेफ, आईपीएल ऑक्शन, डिबेट प्रतियोगिता, ऐड रील प्रतियोगिता, कॉर्पोरेट रोडीज, क्रोकुइस क्राउन और एआई सिनेमा जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता, तर्कशक्ति और प्रेजेंटेशन स्किल से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
आयोजकों के अनुसार मंथन-2026 के अंतिम दिन भी कार्यक्रमों की रौनक जारी रहेगी। समापन दिवस पर रैम्प वॉक, सोलो डांस, ग्रुप डांस और डीजे नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम उत्सव को यादगार बनाएंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।