कोटा
प्रमोद शर्मा को कोटा बार एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। प्रमोद शर्मा ने दो बार अध्यक्ष रह चुके मनोज पूरी को 14 वोट से हराया। प्रमोद शर्मा को 623 और मनोज पूरी को 609 वोट मिले।
उपाध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल शाक्यवाल को 300 वोटों से निर्वाचित घोषित किया गया। उनको 597 वोट मिले। उन्होंने रघुवीर यादव को पराजित किया। यादव को 297 मत मिले।
इसी तरह महासचिव पद पर गोपाल चौबे ने अजय श्रृंगी को 297 मतों से हराया। गोपाल चौबे को 977 और अजय श्रृंगी को 680 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर सोनल विजय ने जीत हासिल की। सोनल को 754 वोट मिले।
पुस्तकालय सचिव पद पर महिपाल सिंह चौहान जीते। महिपाल को 1076 वोट पड़े। अर्थ सचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा ने बाजी मारी। अनिल को 1092 वोट हासिल हुई। कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कुमार, अरविंद मीना, इमरान पठान,कुसुम कंवर, नरेंद्र डाबी, विकास सुमन, शालिनी शर्मा,सोनल शर्मा, हेमराज शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
PNB ब्रांच मैनेजर सहित सात को कारावास, 1.34 करोड़ का किया था गबन
PNB में 2,060 करोड़ रुपए का एक और फ्रॉड सामने आया, उठाया ये कदम
जब पीड़ित कोर्ट से बोला; जज साहब यह मुआवजा आप ही रखें, मुझे अब इसकी जरूरत नहीं’
High Court में अभूतपूर्व घटना: जब वकील अनुकूल आदेश के लिए पहुंच गया हाईकोर्ट जज के पास
वसुंधरा राजे को नहीं मिलेगी राजस्थान की कमान! प्रेशर पॉलिटिक्स से केंद्रीय नेतृत्व नाराज