भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न

भुसावर में किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के नौवें पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। दो वर्षों से चल रही इस पहल का उद्देश्य कस्बे के इतिहास और विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ना है।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भुसावर 

भुसावर कस्बे के इतिहास, संस्कृति और वर्तमान से नई पीढ़ी को जोड़ने की अनूठी पहल के रूप में पिछले दो वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार आयोजित की जा रही ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का नौवां पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को मुस्कान एक पहल कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास के संस्थापक अरविंद मित्तल ने की।

अरविंद मित्तल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से बिना किसी रुकावट के प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे ऑनलाइन ग्रुप पर भुसावर से संबंधित एक प्रश्न पूछा जाता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कस्बे के इतिहास, गौरवशाली अतीत और वर्तमान गतिविधियों की जानकारी नई और पुरानी पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि लोग अपने क्षेत्र की विरासत से जुड़े रहें।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीन माह में आयोजित 12 या 13 रविवार की प्रतियोगिताओं के प्रथम 20 सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों में से लकी कूपन के माध्यम से विजेताओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।

8 मार्च से 31 मई 2026 तक आयोजित 13 प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया गया। इस दौरान रेनू सिंघल, संजना मित्तल, डॉली गर्ग, सचिन, सुरभि नदवई, पूनम, चिराग, सौरभ सोनी, सविता, गौरव, शालू (जयपुर), मनोज एवं सीमा को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा आयोजित होली स्पेशल फोटो प्रतियोगिता में वर्षा सोनी को प्रथम तथा हार्दिक प्रिंस को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं सेल्फी प्रतियोगिता के विजेता सचिन, कपिल और चिराग को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमलेश कटारा, प्रतीक, गोपेन्द्र, ताराचंद एवं विष्णु सैन का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भुसावर की पहचान और इतिहास को सहेजने की सार्थक मुहिम बताया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।