गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश

जयपुर के मनोहरपुर में भाजपा नेता और एससी मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामवतार असवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गोदाम में खून से लथपथ शव मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

जयपुर 

जयपुर जिले के मनोहरपुर कस्बे में सोमवार रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और स्थानीय कारोबारी रामवतार असवाल (52) की निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब उनका शव खून से लथपथ हालत में उनके ही कबाड़ गोदाम में मिला, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

बताया जा रहा है कि रामवतार असवाल रोज की तरह अपने कामकाज में व्यस्त थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार को पहले लगा कि किसी काम से रुक गए होंगे, लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन तलाश करते हुए गोदाम पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

गोदाम के भीतर रामवतार असवाल लहूलुहान हालत में पड़े थे। चारों तरफ खून फैला हुआ था और उनका गला किसी धारदार हथियार से बेरहमी से रेता गया था। आनन-फानन में उन्हें निम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मनोहरपुर थाना पुलिस ने देर रात ही घटनास्थल को सील कर दिया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने गोदाम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।

भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने धारदार हथियार से हत्या को अंजाम दिया। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और विशेष टीमें गठित की गई हैं।

रामवतार असवाल मनोहरपुर में कबाड़ कारोबार से जुड़े हुए थे और सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए।

मंगलवार सुबह मामला और गरमा गया जब परिजनों तथा ग्रामीणों ने मनोहरपुर थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में शाहपुरा विधायक मनीष यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, भाजपा नेता उपेन यादव, दिगराज सिंह, प्रवीण व्यास, महेंद्र चौधरी और राजेश जांगिड़ समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। सभी ने प्रशासन पर दबाव बनाते हुए हत्या के खुलासे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम संजीव कुमार खेदड़, एडिशनल एसपी रणवीर सिंह, डीएसपी रामावतार और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल मनोहरपुर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पूरे इलाके की नजर अब पुलिस की जांच पर टिकी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति

‘एक बटन और पूरा खाता लॉक’ | RBI ला रहा ‘किल स्विच’—डिजिटल पेमेंट फ्रॉड पर लगेगा डिजिटल ताला

डीजल नहीं, पानी छोड़कर दौड़ेगी ट्रेन | भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में पहुंचा देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।