कुलगुरु की अध्यक्षता में एमपीयूएटी की 68वीं अकादमिक परिषद—इस साल पहली बार मिलेगा ‘कुलगुरु स्वर्ण पदक’

एमपीयूएटी (MPUAT), उदयपुर की 68वीं अकादमिक परिषद बैठक में दीक्षांत समारोह के लिए अहम निर्णय—इस वर्ष पहली बार ‘कुलगुरु स्वर्ण पदक’ प्रदान किया जाएगा। कुल 1183 छात्रों को विभिन्न उपाधियां व स्वर्ण पदक मिलेंगे। सभी संकायों के टॉप परफ़ॉर्मर्स को सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान में ASP-DYSP स्तर पर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी | देर रात जारी आदेश में दर्जनों अधिकारियों के तबादले, कई जिलों का प्रभार बदला | देखें पूरी लिस्ट

उदयपुर 

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर में शुक्रवार को विश्वविद्यालय सचिवालय में कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 68वीं अकादमिक परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी दीक्षांत समारोह से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

सबसे उल्लेखनीय निर्णय ‘कुलगुरु स्वर्ण पदक’ शुरू करने का रहा। यह पदक इस वर्ष पहली बार उस स्नातक छात्र को दिया जाएगा, जिसने विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हों और श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया हो।

भारत की GDP ने मारी धुआंधार छलांग | 8.2% की रफ्तार से दौड़ी अर्थव्यवस्था, ग्लोबल एजेंसियों के सभी अनुमान ध्वस्त

बैठक में जारी अनुमोदन के अनुसार—

  • 934 विद्यार्थी स्नातक,
  • 171 विद्यार्थी स्नातकोत्तर, और
  • 76 विद्यार्थी विद्या वाचस्पति (Ph.D.)
    की उपाधि प्राप्त करेंगे।

उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन पर—

  • स्नातक के 14,
  • स्नातकोत्तर के 22,
  • और विद्या वाचस्पति स्तर के 2 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त—

  • जैन इरिगेशन संस्थान द्वारा 2 विद्यार्थियों को,
  • तथा स्व. फूल सिंह राठौड़ और ब्रिगेडियर अनिल अदलका की स्मृति में 1-1 विद्यार्थी को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
  • साथ ही एक चांसलर स्वर्ण पदक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय के एक विद्यार्थी को दिया जाएगा।

बैठक में अकादमिक परिषद के सदस्य डॉ. आर.एल. सोनी, डॉ. धृति सोलंकी, डॉ. मनोज कुमार महला, डॉ. आर.पी. मीना, डॉ. राम हरि मीणा, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. सुनील जोशी और डॉ. एल.एल. पंवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

मनोनीत सदस्य डॉ. चंदेश्वर तिवारी (प्रोफेसर एवं पूर्व निदेशक, शिक्षा विस्तार), प्रख्यात कृषि शिक्षाविद, वीसीएसजी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (उत्तराखंड) ने वर्चुअल रूप से सहभागिता दी। अंत में कुलसचिव अशोक कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सर्जरी एक… बिल दो-दो | RGHS में करोड़ों की लूट उजागर, 34 अस्पताल–431 फार्मा स्टोर सस्पेंड, 17 FIR, सरकारी कर्मचारियों की भी ‘साठगांठ’, 28 निलंबित

मोबाइल नोटिफिकेशन को ही सच मान बैठे जज साहब! पॉप-अप देखकर दे दिया फैसला | हाई कोर्ट ने फटकार लगाई—एक बार आदेश पढ़ तो लेते

छोटे बैंक जाएंगे, बड़े और बनेंगे ताकतवर | PSU बैंकों के नए मानचित्र पर काम कर रही केंद्र सरकार

10 साल बाद चुनाव आयोग की सबसे बड़ी सौगात | BLO, सुपरवाइजर, ERO-AERO सभी के मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।