1181 विद्यार्थियों को मिलेगी दीक्षा | MPUAT का 19वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को उदयपुर में, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे अध्यक्षता, 44 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक

उदयपुर में MPUAT का 19वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में 1181 विद्यार्थियों को उपाधियां और 44 को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

उदयपुर 

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) का 19वां भव्य दीक्षांत समारोह सोमवार 22 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 10:50 बजे आयोजित होगा। समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दीक्षांत समारोह आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित सभागार में संपन्न होगा, जिसकी अध्यक्षता  कुलाधिपति एवं राज्यपाल, राजस्थान श्री हरिभाऊ बागडे करेंगे।

समारोह में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री, राजस्थान सरकार डॉ. किरोड़ी लाल मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

दीक्षांत उद्बोधन यूनेस्को द्वारा संचालित महात्मा गांधी शांति एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष तथा पूर्व कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (ग्रेटर नोएडा) प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा देंगे।

दीक्षांत समारोह में अकादमिक सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण 934 स्नातक, 171 स्नातकोत्तर (निष्णात) तथा 76 पीएचडी (विद्यावाचस्पति) सहित कुल 1181 छात्र-छात्राओं को उपाधियां, मेडल एवं दीक्षा प्रदान की जाएगी। इनमें कृषि, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, सामुदायिक विज्ञान, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी तथा मत्स्य पालन संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 44 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 17 छात्र और 27 छात्राएं शामिल हैं।

ड्रेस कोड और प्रवेश व्यवस्था

दीक्षांत समारोह में सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक सफेद या क्रीम रंग की निर्धारित पोशाक में उपस्थित होंगे। बिना प्रवेश पत्र एवं बिना निर्धारित गणवेश के प्रवेश वर्जित रहेगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने-अपने निर्धारित रंग के बैज एवं उपरणा धारण कर समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, पूर्व कुलपति, प्रबंध मंडल एवं अकादमिक परिषद के सदस्य, विशिष्ट अतिथि, संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहेंगे।
दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास रविवार को दोपहर बाद 3:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रिटायरमेंट से पहले छक्कों की बरसात!| सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक टिप्पणी—जज आख़िरी दिनों में क्रिकेट खेलने न उतरें

रिटायरमेंट फंड पर अब आपकी पकड़ | PFRDA ने NPS के नियम पलट दिए, सब्सक्राइबर फायदे में

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।