कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के आश्वासन पर नगर में 33 दिनों से चल रहा किसानों का धरना खत्म | ERCP में रुपारेल नदी को शामिल करने की मांग पर मिला ये भरोसा

नगर (डीग)

  ERCP में रुपारेल नदी को शामिल की मांग को लेकर नगर के बुर्जा मन्दिर सुन्दरावली पर 33 दिन से चला आ रहा किसानों का धरना कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। विश्वेन्द्र सिंह स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और धरने को खत्म कराया। उन्होंने कहा कि रुपारेल नदी को ईआरसीपी में हमारी सरकार जोड़ने का काम करेगी। मुख्यंमत्री किसानों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने किसानों का साथ देने का भरोसा दिलाया और किसानों से धरना समाप्त करने की अपील की। धरना स्थल पर पूर्व सांसद पंडित रामकिशन भी पहुंचे।

आगरा में भीषण हादसा: चालक ने नशे में दौड़ाई कार, टैम्पो में सवार दस लोगों को रौंदा, मां-बाप-बेटे समेत 6 की मौत | गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे थे | एयरबैग खुलने से बच गए कार सवार

इस मौके पर धरनार्थियों को सम्बोधित करते हुए विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने 2014 से लगातार किसान, नौजवान और देश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाकर जनता को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पन्द्राह लाख रुपये देने तथा प्रतिवर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार तथा किसानों की आय दुगनी करने का वायदा किया था जो झूठे साबित हुए हैं। विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करके भाजपा ने जनता का नुकसान किया है।

धरने की अध्यक्षता करते पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने कहा कि राज्य का मुखिया समझदार है और उसने खूब विकास किया है। मुख्यमंत्री लगातार जनहित के फैसले कर रहे हैं तथा उन्होंने ERCP में रुपारेल नदी को शामिल करने का भरोसा दिया है। इस पर  सरकार तथा सिंचाई विभाग तीव्रता से कार्य कर रहा है। पंडित रामकिशन ने कहा कि किसानों को दो हजार रुपये की किश्त की जरूरत नहीं है। किसानों को केन्द्र सरकार समर्थन मूल्य दे तथा सिंचाई पानी का प्रबंध  करे। तब किसानों की हालत सुधरेगी।

रेंजर मासिक बंधी के मांग रहा था एक लाख, 60 हजार लेते हुए गिरफ्तार | घर के नौकर के जरिए ली रिश्वत, जानिए पूरा मामला

किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को केन्द्र सरकार राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करते राज्य के करीब तीन करोड़जनता के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बना यह प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार में पिछले 6 वर्ष से धूल चाट रहा  है और भाजपा के तमाम नेता व मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं। विलम्ब होने से प्रोजेक्ट की लागत लगातार बढ़ती जा रही।अब तक लोगों को लाभ मिलना शुरू हो जाता।

धरने के संयोजक मोहना गुर्जर अलीपुर ने कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के आग्रह पर पिछले 33 दिनों से लगातार चल रहे धरने को स्थगित करने की घोषणा की तथा धरना स्थल पर विश्वेन्द्र सिंह तथा पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का स्वागत तथा आभार प्रकट किया। धरने में समन्दर सरपंच निगोही, जीतू सरपंच सुदरावली, लोटन हवलदार, ओम प्रकाश बडेसरा,  माँगी लाल यादव, आलमशाह, मोर धवज नम्बरदार,  विरेन्द्र मोर,  रामबाबू जाटब रसिया,  साहिल खान सहित सैंकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

रेंजर मासिक बंधी के मांग रहा था एक लाख, 60 हजार लेते हुए गिरफ्तार | घर के नौकर के जरिए ली रिश्वत, जानिए पूरा मामला

आगरा में भीषण हादसा: चालक ने नशे में दौड़ाई कार, टैम्पो में सवार दस लोगों को रौंदा, मां-बाप-बेटे समेत 6 की मौत | गोवर्धन की परिक्रमा करके लौट रहे थे | एयरबैग खुलने से बच गए कार सवार

राजस्थान में 69 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट

जिस मामले में राजीनामा हो चुका था उसी में हेड कांस्टेबल ने मांग ली एक लाख की घूस, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

विवादों के चलते जिन दो यूनिवर्सिटी में छोड़ना पड़ा था कुलपति का पद, अब फिर बनाया इस तीसरी यूनिवर्सिटी का कुलपति | सीएम अशोक गहलोत के हैं ख़ास

Good News: जारी हुए AICPI के आकंड़े, कर्मचारियों का DA बढ़कर हो जाएगा अब इतना | अन्य भत्ते की दरें भी होंगी संशोधित