डूंगरपुर
डूंगरपुर (Dungarpur) ज़िले से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान ग्रामीण बैंक (Rajasthan Gramin Bank) शाखा मेताली के मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह को एसीबी की टीम ने दलाल भूपेंद्र कुमार परमार के साथ ₹45,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन पास करवाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
रिश्वत की डील ऐसे हुई उजागर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ब्यूरो को 7 अक्टूबर को शिकायत मिली थी कि परिवादी ने अपनी मां और भाई के नाम से कुल ₹11 लाख का कृषि ऋण आवेदन किया था। शिकायत में बताया गया कि बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह ने पहले ₹2 लाख का ऋण जारी किया और बाकी रोक लिए,
साथ ही कहा कि—
“तुम्हारे परिवार का जो 11 लाख का लोन पास कराया है, उसके बदले ₹50,000 देने होंगे। मेरा आदमी फोन करेगा, उसे पैसे दे देना।”
एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी उदयपुर रेंज ने जाल बिछाया। जैसे ही दलाल भूपेंद्र परमार, जो बैंक मित्र के रूप में मुख्य शाखा में तैनात है, परिवादी से ₹45,000 रिश्वत ले रहा था, एसीबी टीम ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। दोनों के पास से रिश्वत की रकम बरामद हुई है। टीम अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि बैंक के अन्य लेनदेन और ठिकानों पर छापेमारी की जा सकती है, जहां से बड़े खुलासे संभव हैं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
कुल्हाड़ी से चीर डाला सगा भाई | शराब पार्टी में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की मौके पर मौत
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
