सुबह दूध लेने निकले, मौत ने रौंद डाला | जयपुर में डम्पर ने बजरी व्यापारी को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर दर्दनाक मौत

जयपुर 

जयपुर (Jaipur) के मालपुरा गेट इलाके में शुक्रवार सुबह एक खौफनाक हादसा हुआ, जिसने हर किसी को दहला दिया। घर से दूध लेने निकले बजरी व्यापारी जय नारायण सैनी (50) को तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल डाला। सड़क पार करते वक्त डम्पर ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि व्यापारी डम्पर के पहियों के नीचे फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

भारत-पाक युद्धविराम पर ट्रंप के पलटे बोल | पहले बोले- मैंने कराया सीजफायर, अब कह दी ये बड़ी बात

जय नारायण सैनी सांगानेर की भैरव कॉलोनी के रहने वाले थे और घर के पास ही गिट्टी-बजरी की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जब वो दूध लेने के लिए निकले, तो यह हादसा डिग्गी रोड पर हुआ।

हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मालपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कराकर रास्ता खाली करवाया और डम्पर को जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय लोग इस हादसे के बाद बेहद आक्रोशित हैं और क्षेत्र में भारी गहमागहमी बनी हुई है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारत-पाक युद्धविराम पर ट्रंप के पलटे बोल | पहले बोले- मैंने कराया सीजफायर, अब कह दी ये बड़ी बात

अब ‘भार्गवास्त्र’ बनेगा दुश्मनों के ड्रोन का काल | ओडिशा में भारत ने किया स्वदेशी माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण, आसमान से बरसाएगा आग और विनाश | ड्रोन युद्ध का ब्रह्मास्त्र, जिससे कांप उठेगा पाकिस्तान

भारत मंगाएगा S-400 की नई खेप, S-500 की हो सकती है एंट्री, रूस ने साथ मिलकर काम का दिया प्रस्ताव | डर से कांपा पाकिस्तान

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें