जयपुर
दौसा जिले की 22 साल की एक युवती की जयपुर जिले में संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। युवती VDO का Exam देने जयपुर आई थी। युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। युवती के पिता ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बांदीकुई निवासी हेमलता मीणा (22) 28 दिसंबर को ग्राम सेवक की परीक्षा देने जयपुर आई थी, जिसे शाम 7 बजे पैसेंजर ट्रेन से वापस बांदीकुई लौटना था। हेमलता ने शाम 5 बजे अपने पिता लख्मीलाल को फोन कर 7 वाली पैसेंजर ट्रेन से बांदीकुई आने की बात कही और जब रात 8 बजे के आसपास लख्मीलाल ने हेमलता को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। तभी रात 8.55 पर जयपुर के जेएनयू अस्पताल से लख्मीलाल के पास हेमलता को घायल अवस्था में तीन अज्ञात लोगों द्वारा भर्ती करने की सूचना दी गई। कुछ देर बाद ही लख्मीलाल को हेमलता की मौत हो जाने की सूचना दी गई।
पीड़िता के पिता ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसे बेटी के चेहरे, सिर और छाती पर चोट के निशान मिले। सूचना पाकर जयपुर की खोनागोरियां थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने हेमलता का बैग और मोबाइल जेएनयू अस्पताल के पीछे जंगल से बरामद किया।
मृतका के पिता लख्मीलाल ने अलवर निवासी सोनू और उसके साथियों पर हेमलता की हत्या करने का शक जाहिर करते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि सोनू उसकी बेटी को पहले से जानता था और उसे यह भी पता था कि मृतका ग्राम सेवक की परीक्षा देने जयपुर आई है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की और फिर शव को अस्पताल पहुंचा कर फरार हो गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
