मुम्बई
एक सरकारी बैंक में नकाबपोश डकैतों ने एक कैशियर का मर्डर कर दिनदहाड़े ढाई लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। गोलीबारी में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड घायल हुआ है। इस घटना में लिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने कुछ घण्टों बाद गिरफ्तार कर लिया।
डकैती की यह वारदात मुंबई के दहिसर इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई जिसमें बदमाशों ने बैंक में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक बैंक कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस गोलीबारी में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड घायल हुआ है। इसके बदमाश ढाई लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विरोध किया तो सीने में गोली मार दी
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवल के अनुसार, एमएचबी पुलिस स्टेशन की हद में दहिसर के एसवी रोड पर स्थित स्टेट बैंक में 2 नकाबपोश बैंक के अंदर दाखिल हुए। बैंक में कैश काउंटर के पास मौजूद संदेश गोमरे (25) के पास दोनों बदमाशों ने काउंटर पर रखे कैश से भरे बैग उठाने की कोशिश की। संदेश ने उन्हें जब रोकने की कोशिश की तो एक बदमाश ने पिस्टल से संदेश के सीने में गोली मार दी।
सिक्योरिटी गार्ड घायल
दूसरे साथी ने बैंक में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। बदमाशों ने उसे भी हथियार से मारकर घायल कर दिया। दोनों कर्मचारियों के घायल होने के बाद बदमाशों ने काउंटर पर रखे बैग लेकर वहां से पैदल मीरा रोड की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर मुंबई प्रादेशिक विभाग के अपर पुलिस आयुक्त प्रवीण पडवल और डीसीपी विशाल ठाकुर सहित पूरे जोन की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक संदेश गोमरे विरार का रहने वाला था। वह बैंक में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। उसे घायल अवस्था में शताब्दी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिक्योरिटी गार्ड का इलाज किया जा रहा है।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लुटेरे बैंक में घुस फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। लूट की घटना की जांच के लिए पुलिस की 8 टीम बनाई गई थी, जो मुंबई के अलग-अलग जगहों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही थी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
