जयपुर
इस समय गहलोत मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी के बाद अब गहलोत मंत्रिमंडल के बाकी सभी सदस्यों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। सीएमआर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक में ये इस्तीफे सौंपे गए। रविवार दोपहर 2 बजे पार्टी ऑफिस में एक मीटिंग बुलाई गई है। रात को सीएम गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और उन्हें नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंपी।
दरअसल शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ही मुख्यमंत्री आवास पर मंत्री परिषद की बैठक रखी गई थी। सूत्रों के अनुसार इसी बैठक में सभी मंत्रियों के इस्तीफा ले लिए गए। शपथ ग्रहण का टाइम भी फिक्स हो गया है। शपथ ग्रहण कल शाम चार बजे होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र भी शाम 5 बजे जयपुर लौट आए। वे दो दिन के लिए राजस्थान से बाहर थे।
प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी इस बैठक में मौजूद थे। आपको बता दें कि अभी तक गहलोत मंत्रिमंडल में 13 जिलों का प्रतिनिधित्व नहीं था। अब शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के इस्तीफे होने के बाद प्रदेश के 16 जिले ऐसे हैं जहां मंत्रिमंडल में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। गहलोत को इस चुनौती से भी जूझना होगा।
पहले मंत्रिमंडल में धौलपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु, झुंझुनू, सिरोही, टोंक, सवाई माधोपुर और करौली का प्रतिनिधित्व नहीं था। अब सीकर, बाड़मेर और अजमेर में भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं रह गया है।
पूरी हुई एक्सरसाइज
मंत्रिमंडल को लेकर लगभग सारी एक्सरसाइज हो चुकी हैं। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अजय माकन के बीच मुख्यमंत्री आवास पर तकरीबन 1 घंटे तक बैठक चली। बैठक में मंत्रिमंडल पुनर्गठन में शामिल होने वाले संभावित नामों और मंत्रिमंडल से ड्रॉप होने वाले नामों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों नेताओं की एक होटल में भी चर्चा हुई हैं।
ये हैं संभावित मंत्री मंत्री
- हेमाराम चौधरी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष, गुढामलानी से विधायक
- दीपेन्द्र सिंह शेखावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, श्रीमाधोपुर से विधायक
- बृजेन्द्र ओला,पूर्व मंत्री, विधायक झुंझुनूं
- मुरारीलाल मीणा,पूर्व मंत्री, विधायक दौसा
- रमेश मीणा,पूर्व मंत्री, विधायक सपोटरा
- विश्वेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री, विधायक, डीग— कुम्हेर
- खिलाडीलाल बैरवा,पूर्व सांसद, विधायक, बसेडी
- मंजू मेघवाल, पूर्व मंत्री, विधायक, जायल
- गोविंद मेघवाल,विधायक खाजूवाला
- महेश जोशी, सरकारी मुख्य सचेतक, विधायक हवामहल
निर्दलीय विधायक
संयम लोढा, सिरोही
महादेव खंडेला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, खंडेला
बसपा कांग्रेस में आए
राजेन्द्र गुढा, पूर्व मंत्री, विधायक, उदयपुरवाटी
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
- Udaipur: JVL-6 का धमाकेदार समापन | वॉलीबॉल के बहाने छात्रावास में दिखी खेल, नेतृत्व और भाईचारे की नई ऊर्जा
