UP में दिल दहला देने वाली घटना: देवर ने भाभी-भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला, भतीजा गंभीर

मिर्जापुर 

मिर्जापुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पेंशन के विवाद में देवर ने भाभी और भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे दोनों की माैके पर ही मौत हो गई। वहीं छत पर खेल रहे पांच साल के दिव्यांग भतीजे को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भतीजे की शोरगुल पर जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक आरोपित मौके से फरार हो गया। घायल भतीजे  को आनन-फानन में मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय वर्मा, सीओ सिटी प्रभात ने छानबीन की।

डंगहर मोहल्ला निवासी पंचम को (05) लड़के हैं। सबसे बड़ा जीत नारायण, दूसरा यज्ञ नारायण, तीसरा सत्यनारायण, चौथा देवनारायण व पांचवां पुत्र रामनारायण है। पंचम डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात था। 2005 में बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी जगह दूसरे बेटे यज्ञ नारायण को नौकरी मिली थी। जबकि उनकी पत्नी कलावती को पेंशन मिल रहा था।

यज्ञ नारायण को नौकरी देने पर छोटा भाई राम नारायण नाराज चल रहा था। इसको लेकर राम नारायण और यज्ञ नारायण की पत्नी रेनू के बीच आए दिन विवाद होता था। शनिवार की दोपहर रेनू छत की सीढ़ी पर सब्जी काट रही थी। इसी बीच देवर रामनारायण कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और भाभी रेनू व भतीजी हर्षिका को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

वहीं छत पर खेल रहे भतीजे आरुष को भी हमला कर घायल कर दिया। भतीजे की शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?