राजस्थान अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी (Challenger Trophy) के लिए भरतपुर (Bharatpur) जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जयपुर में 7 जनवरी से होने वाली प्रतियोगिता के आधार पर राजस्थान (Rajasthan) की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।
संजीव चीनिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार
राजस्थान क्रिकेट के उभरते सितारों में अब भरतपुर के नाम भी मजबूती से दर्ज हो रहे हैं। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-14 राजस्थान टीम के चयन के लिए आयोजित की जा रही चैलेंजर ट्रॉफी में भरतपुर जिले से तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिससे जिले के क्रिकेट हलकों में उत्साह का माहौल है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि
आदित्य व्यास का चयन A टीम, अनमोल का B टीम और भावेश बघेल का C टीम में किया गया है।
7 जनवरी से जयपुर में होगा मुकाबला
यह चैलेंजर ट्रॉफी 7 जनवरी से जयपुर में एक दिवसीय प्रारूप में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से चुने गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल करते हुए कुल चार टीमें बनाई गई हैं। इसी ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की अंडर-14 की 16 सदस्यीय टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।
राज्यस्तरीय प्रदर्शन का मिला इनाम
सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों का चयन पूर्व में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में किए गए शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। चयन को खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतरता का परिणाम माना जा रहा है।
संघ में खुशी का माहौल, मिठाइयाँ बांटी गईं
खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ में खुशी का माहौल रहा। संघ के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, लंकेश, प्रेम सिंह, पंकज गोयल सहित संघ अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन व अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी तथा सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, वीनू सिंह, अवदेश खटाना, त्रिलोकीनाथ शर्मा, उत्तम शर्मा, अमित सिंह, जीतू गुर्जर, टीटू वकील, मनीष भूरा, राहुल लोहिया, पावन कोंतये, गिरीश शर्मा, रूपेंद्र मोहन, देवेंद्र सिंह कालू, गौरव फौजदार, अंकित पांचाल और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ कार्यालय पर मिठाइयां बांटकर खिलाड़ियों की सफलता का जश्न मनाया गया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
