भरतपुर
विद्या भारती संस्थान, जयपुर के बैनर तले आदर्श विद्या मंदिर, केशव विद्यापीठ, जामडोली में दो दिवसीय ऑल इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप (all india taekwondo championship) का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
भरतपुर (Bharatpur) के लिए यह आयोजन गौरव का क्षण रहा। जयशंकर टाइगर क्लब, भरतपुर के विजेता प्रतिभागी रौनक कोली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक व प्रशस्ति पत्र हासिल किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव पीयूष जयशंकर टाइगर एवं भरतपुर लिटिल मास्टर ऐश्वर्य शर्मा का स्वागत और सम्मान भी किया गया।
समारोह का आयोजन भरतपुर के शताब्दी पुरुष एवं पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के सानिध्य में हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जयशंकर टाइगर संस्थान पिछले 43 वर्षों से भरतपुर जिले के खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
मथुरा प्रसाद पोद्दार आदर्श विद्या मंदिर, भरतपुर की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण होता है। मार्शल आर्ट खिलाड़ियों में एकाग्रता, भाईचारे और राष्ट्रीयता की भावना जगाने का सबसे प्रभावी साधन है।
उप प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने कहा कि प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे तराशने और अवसर देने की।कार्यक्रम में अध्यापक चंदन सिंह और अध्यापिका चंचल जी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
समापन अवसर पर पंडित रामकिशन, प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य मंजू शर्मा, अध्यापक चंदन सिंह और अध्यापिका चंचल जी ने महिला प्रशिक्षक दीप्ति शर्मा, प्रशिक्षक पीयूष जयशंकर टाइगर एवं लिटिल मास्टर ऐश्वर्य शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पीएम मोदी की डिग्री नहीं होगी सार्वजनिक | दिल्ली हाईकोर्ट ने CIC का आदेश पलटा, कहा- निजता पहले
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
