जयपुर
राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को अलर्ट जारी कर दिया है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ अखिल अरोड़ा की ओर से जारी इन आदेशों में सभी कलेक्टर्स को जिलों के हॉस्पिटल में दवाइयों और ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक रखने और सेंसेटिव एरिया में टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस बीच राजधानी जयपुर में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में 75 नए केस सामने आए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार को तीसरी लहार का अलर्ट जारी करना पड़ा है।
जयपुर सीएमएचओ से मिली रिपोर्ट के अनुसार, 11 जून को जयपुर में 115 केस मिले थे। इसके बाद मंगलवार को सबसे ज्यादा 75 नए केस सामने आए हैं। आज सबसे ज्यादा 8 केस सेंट्रल जेल घाटगेट में मिले हैं। सोडाला में 7, लालकोठी, सी-स्कीम में 6-6, अजमेर रोड पर 5, मालवीय नगर में 4, आदर्श नगर, बनीपार्क, जवाहर नगर, सांगानेर में 3-3 केस मिले। जयपुर में मंगलवार को एक्टिव केस की संख्या 250 के करीब पहुंच गई। 7 दिसंबर को जयपुर में एक्टिव केस 105 ही थे। सोमवार को अकेले जयपुर में सर्वाधिक 43 पॉजिटिव मिले थे।
पांच लापता ने बढ़ाई टेंशन
जयपुर में जो 75 नए केस सामने आए हैं उनमें 5 मरीज ऐसे हैं, जिनका एड्रेस प्रशासन को नहीं मिला है। जांच करवाते समय जब उन लोगों ने अपना एड्रेस और फोन नंबर जो लिखवाया था, वह गलत बताया जा रहा है। इन लोगों के नहीं मिलने से अब प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
