Latest Weather Update: भीषण चक्रवात में बदला तूफान ‘बिपरजॉय’ | अगले पांच दिन भारी बारिश, देशभर के इन छह राज्यों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक अरब सागर में आ रहे तूफान ‘बिपरजॉय’ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। यह तूफ़ान अब भीषण चक्रवात में बदल गया है।इस तूफान के कारण केरल में कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं  छह राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह तूफ़ान राजस्थान के कुछ जिलों में भी  दो दिन अपना असर दिखाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार तूफान ‘बिपरजॉय’ गुजरात के पोरबंदर से 450 किमी, द्वारका से 490 किमी और कच्छ के नालिया से 570 किमी दूर है। यह रविवार देर शाम या सोमवार तक गुजरात पहुंच सकता है। इस दौरान 10 से 12 जून तक 80 से 120 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर से राजस्थान के कुछ जिलों में 14-15 जून को बारिश हो सकती है। अरब सागर में बने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ की दिशा बदलने के कारण अब इसके ओमान की बजाय पाकिस्तान के पास टकराने का अनुमान है। इसलिए गुजरात के साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD का कहना है कि बिपरजॉय बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। फिलहाल केरल में इससे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लेकिन इसका प्रभाव छह राज्यों – केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप, गुजरात के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी पड़ेगा।

 IMD ने गुजरात, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। 15 जून तक केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटों पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आईएमडी ने रविवार की सुबह एक विज्ञप्ति में कहा कि सौराष्ट्र तट के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गुजरात के वलसाड में तीथल बीच को 14 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गोवा और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, ठाने, पालघर, कोल्हापुर में तेज आंधी की आशंका जताई गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात बिपरजोय अरब सागर में केंद्र भूत है। यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है। हमारा पूर्वानुमान इसके उत्तर में बढ़ने का है। यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा का पूर्वानुमान लगाई है।

राजस्थान में ये जिले हो सकते हैं प्रभावित
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में अगले चार दिन तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि ‘बिपरजॉय’ तूफान धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसका असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। 14-15 जून को जोधपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 16-17 जून को राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या

राजस्थान हाईकोर्ट के जज को ठगने की कोशिश | कॉलर ने मांगी खातों की डिटेल, नहीं दी तो अभद्रता पर उतर आया

इस सम्भागीय आयुक्त के CBI की रेड में मिला छह करोड़ कैश, आठ लाख की घूस लेते हुए किया गया था गिरफ़्तार | अकूत दौलत का हुआ खुलासा

REET Paper Leak Case: मंत्री सुभाष गर्ग के करीबी डा. बनय सिंह से ED ने की 15 घंटे पूछताछ, ये जानकारी आई सामने | घर से अहम दस्तावेज जब्त

चीख रही थी अबला जर जर…