भरतपुर में विहिप की संस्कार शालाओं में बच्चों को इन संस्कारों से किया गया दक्ष | शहर में शुरू होंगी दस और संस्कार शालाएं 

भरतपुर 

विश्व हिन्दू परिषद के सेवा विभाग द्वारा शहर की पिछड़ी बस्तियों में चलाई जा रही संस्कार शालाओं का मासिक दक्षता वर्ग स्थानीय कोडियान मोहल्ला स्थित मथुरा प्रसाद पोद्दार आदर्श विद्या मंदिर में विहिप के विभाग मंत्री सिद्धार्थ फौजदार के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कार शाला समिति भरतपुर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या

प्रान्तीय सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने बताया कि वर्ग में संस्कार शाला की आचार्यों को 2 घंटे चलने वाली संस्कारशाला में बच्चों को आचार पद्धति, गायत्री मंत्र, विजय महामंत्र, भारत माता की आरती, भोजन मंत्र पुष्पांजलि मंत्र, संस्कारशाला गीत आदि एवं शारीरिक खेल का अभ्यास कराया।

भरतपुर शहर में 10 संस्कारशाला और होंगी शुरू
खंडेलवाल ने बताया कि आगामी मानसून के दौरान संस्कारशाला के माध्यम से पिछड़ी बस्तियों में तुलसी के पौधा का वितरण किया जाएगा। विहिप शीघ्र ही शहर में 10 और संस्कारशाला चालू करेगा। वर्तमान में विहिप द्वारा 17 संस्कारशाला चलाई जा रही हैं जिनमें 275 बालक बालिका को संस्कार प्रदान किया जाता है।

वर्ग में संस्कारशाला की संयोजिका कुसुम रावत, समिति सदस्या श्रीमती शीला खंडेलवाल, कमला शर्मा, आचार्या ममता सैनी, ज्योति, अंजलि, गायत्री, भावना, विनीता, संजू, बंटी हरिजन, निधि बघेल, निताशा, कीर्ति, रानू यादव, पुष्पा, गीता देवी आदि ने भाग लिया। वर्ग का संचालन जिला सह सेवा प्रमुख महेश गुर्जर द्वारा किया गया।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या

राजस्थान हाईकोर्ट के जज को ठगने की कोशिश | कॉलर ने मांगी खातों की डिटेल, नहीं दी तो अभद्रता पर उतर आया

इस सम्भागीय आयुक्त के CBI की रेड में मिला छह करोड़ कैश, आठ लाख की घूस लेते हुए किया गया था गिरफ़्तार | अकूत दौलत का हुआ खुलासा

REET Paper Leak Case: मंत्री सुभाष गर्ग के करीबी डा. बनय सिंह से ED ने की 15 घंटे पूछताछ, ये जानकारी आई सामने | घर से अहम दस्तावेज जब्त

चीख रही थी अबला जर जर…