राजस्थान हाईकोर्ट के जज को ठगने की कोशिश | कॉलर ने मांगी खातों की डिटेल, नहीं दी तो अभद्रता पर उतर आया

जयपुर 

राजस्थान हाईकोर्ट के एक जज को साइबर ठगों ने ठगने का प्रयास किया। एक बदमाश ने जज को कॉल करके उनसे खातों की डिटेल मांगी और जज ने जब नहीं दी तो उस कॉलर ने जज से अभद्रतापूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया। मामले में पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया है।

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार ठग ने कॉल करके जज से उनके अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी। जानकारी देने से मना करने पर कॉलर ने जज को अपशब्द बोले। इस पर  राजस्थान हाईकोर्ट के कोर्ट मास्टर ने IT एक्ट के तहत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (एसओजी) में FIR दर्ज करवाई है।

घटना सात जून की सुबह करीब 9:28 बजे की बताई जा रही है। कॉलर ने जज के मोबाइल पर पूछा कि क्या आप जज साहब बोल रहे हैं। मैं SBI क्रेडिट कार्ड ऑफिस से बात कर रहा हूं। क्या आप SBI क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं, आपका अकांउट नंबर क्या है?

जज के जानकारी नहीं देने पर उसने कहा कि आपका अकाउंट व क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया जाएगा। जज के जानकारी देने से मना करने और उसका सही परिचय देने को कहा तो ठग अभद्रता से पेश आया। जज के निर्देश पर कोर्ट मास्टर ने मामला दर्ज करवाया।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

हरियाणा में ट्रिपल मर्डर: पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या

इस सम्भागीय आयुक्त के CBI की रेड में मिला छह करोड़ कैश, आठ लाख की घूस लेते हुए किया गया था गिरफ़्तार | अकूत दौलत का हुआ खुलासा

REET Paper Leak Case: मंत्री सुभाष गर्ग के करीबी डा. बनय सिंह से ED ने की 15 घंटे पूछताछ, ये जानकारी आई सामने | घर से अहम दस्तावेज जब्त

चीख रही थी अबला जर जर…