हरियाणा के पुलिस के बेड़े में बड़ा बदलाव, 33 IPS समेत 48 पुलिस अफसर के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी बदले | यहां देखिए पूरी लिस्ट 

चंडीगढ़ 

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने सोमवार को पुलिस के बड़े में बड़ा फेरबदल कर दिया। सरकार ने 33 IPS समेत 48 पुलिस अफसरों को बदल दिया।  कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। खट्टर सरकार का पुलिस के बड़े में इस साल का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

जारी आदेशों के अनुसार हिसार, पानीपत और रोहतक सहित 12 जिलों के SP बदले गए हैं। ओमप्रकाश को फरीदाबाद का नया जॉइंट CP बनाया गया है। IPS राजेश दुग्गल को एसपी पलवल से हटाकर डीसीपी बल्लभगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक गहलावत को एसपी दादरी से हटाकर डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। इसी तरह वसीम अकरम को एसपी एसटीएफ के साथ ही एसपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस राजेश कुमार अब एसपी ACB होंगे। पहले वह रेवाड़ी के एसपी थे।  इसी तरह नितिका गहलोत को दादरी जिले का एसपी बनाया गया है। पहले वे एसपी हांसी थी।  वहीं   लोकेंद्र कुमार को पलवल जिले के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह हिसार के एसपी थे। सिरसा के एसपी अर्पित जैन को झज्जर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस शशांक कुमार को पानीपत से हटाकर CM सिटी करनाल, नरेंद्र बिजरनिया को जींद एसपी से हटाकर भिवानी जिले का एसपी, उदय सिंह को रोहतक जिले से हटाकर सिरसा जिले के एसपी जिम्मेदारी दी गई है। कैथल जिले के एसपी मकसूद अहमद को हांसी और भिवानी के एसपी अजीत शेखावत को पानीपत जिले के एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। नीचे देखिए ट्रांसफर आदेश:

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

राजस्थान के IFS अफसर को गहलोत सरकार के मंत्री से जान का खतरा, SP से मांगी सुरक्षा | एक्शन नहीं होने तक वन विभाग का स्टाफ प्रशासन की मीटिंग का करेगा बायकॉट

छुट्‌टी नहीं देने से खफा बाबू ने ACJM को जड़े थप्पड़, मामला दर्ज | बाबू ने दी ये सफाई

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज