अहमदाबाद
गुजरात के कर्मचारी-पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी। गुजरात सरकार ने राज्य केअधिकारी/कर्मचारी एवं पेंशनभोगियों के लिए एरिअर्स के साथ 3 महीने का महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। सबसे बड़ी बात ये है कि यह पैसा उन्हें अगस्त की सैलरी में दिया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से सातवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले राज्य के 9 लाख 61 हजार से अधिक अधिकारी/कर्मचारी एवं पेंशनभोगियों को फायदामिलेगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने यह घोषणा की।
अक्टूबर 2019 से दिसम्बर 2019 तक का एरियर्स
गुजरात सरकार की और से की गई घोषणा के अनुसार अक्टूबर 2019 से दिसम्बर 2019 तक तीन माह की महंगाई भत्ता एरिअर्स मिलेगा। उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि राज्य के 9 लाख 61 हजार से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का अक्टूबर 2019 से दिसम्बर 2019 तक का 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता बाकी था, जो अब उन्हें दिया जा रहा है। इससे राज्य सरकार के कुल 5,11,129 कर्मचारी और 4,50,509 पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
1 जुलाई 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कुल 6 महीने के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान करने का निर्णय किया गया। इसमें से जुलाई 2019 से सितंबर 2019 तक की राशि का भुगतान किया गया था। अक्टूबर 2019 से दिसंबर 2019 तक के शेष तीन का बकाया था, जो अब उन्हें अगले महीने की सैलरी में दिया जा रहा है।
राज्य सरकार पर 464 करोड़ रुपए का भार
नितिन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ हुई चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। कोरोना के कारण आई मंदी के चलते कर्मचारियों का तीन महीनों का महंगाई भत्ता नहीं दिया जा सका था, जो अब दिया जा रहा है। इन भुगतानों से राज्य सरकार पर लगभग 464 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ACB के जाल पर हेड कांस्टेबल का पलटवार | रिश्वत ट्रैप में बिछी बिसात उलटी, सबूत तोड़कर फरार हुआ आरोपी
- संविधान की कसौटी पर वकालत का धर्म | भरतपुर बार में गूंजा—’अब सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी निभाओ’
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर छात्र संगोष्ठी | एमपीयूएटी में संविधान, शिक्षा और समानता पर गूंजे विचार
- दिल्ली में ‘राष्ट्रीय स्वाभिमान’ का मंथन, 2 दिन की बैठक में किसानों, न्याय और गौसंरक्षण पर बड़े प्रस्ताव | संगठन विस्तार से लेकर MSP तक ठोस रणनीति
- महंगाई में भी बिना खर्च शादी; जयपुर में फिर सजेगा सामूहिक विवाह मंच | 10 मई को 21वां अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख तय
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
