नई दिल्ली
देश भर के कई रेलवे विद्युतीकरण प्रोजेक्ट में अंडरवेट स्टील घोटाला सामने आने के बाद भी रेलवे के किसी बड़े अफसर के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया है। बल्कि जिस कम्पनी ने रेलवे को अंडरवेट स्टील की सप्लाई की थी, उसे भी केवल ब्लैक लिस्ट करके छोड़ दिया गया है। वहीं विभागीय जांच के नाम पर घोटाले में लिप्त रेलवे के कई अफसर को सिर्फ चार्जशीट थमा कर मामला दबा दिया गया है। इनमें से कई अफसर रिटायर भी हो चुके।
दरअसल CBI जम्मू से उधमपुर के बीच रेलवे विद्युतीकरण प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपयों के घोटाले की जांच कर रही थी और उसमें उसने अंबाला, जम्मू और दिल्ली के करीब तीस रेल अधिकारियाें से पूछताछ की थी। इसी दौरान CBI को जम्मू से कटरा तक विद्युतीकरण में पटरी किनारे लगे खंभों में अंडरवेट स्टील का घोटाला भी पकड़ में आ गया। लेकिन इसके बाद अंडरवेट स्टील की सप्लाई करने वाली कम्पनी के खिलाफ सिर्फ उसे ब्लैकलिस्ट में डालने तक का ही एक्शन हुआ। रेलवे के जिन अफसरों ने अंडरवेट स्टील का सौदा कर यात्रियों की जान जोखिम में डाली,उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ। सिर्फ चार्जशीट थमाकर खानापूर्ति कर दी गई।
सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड के कुछ पूर्व सदस्यों की मेहरबानी के चलते मामला दबा दिया गया। मामला सीधा यात्रियों की संरक्षा और भ्रष्टाचार से जुड़ा होने के बावजूद इसे विभागीय जांच तक ही सीमित कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। रेलवे बोर्ड में पूर्व मेंबर इलेक्ट्रिकल भ्रष्ट अधिकारियों पर मेहरबान रहे, जिसके चलते मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) तक जाने नहीं दिया गया। अब तो घोटाले में लिप्त अधिकारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं।
यह घोटाला जम्मू से ऊधमपुर, ऊधमपुर से कटरा, गाजियाबाद से मुरादाबाद और कोझिकोड से कन्नूर सेक्शनों में हुआ है। मामला सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड की विजिलेंस ने जांच की और पाया कि कंपनी ने अंडरवेट स्टील की सप्लाई की। जम्मू से कटरा तक विद्युतीकरण का टेंडर अंबाला छावनी स्थित मुख्य परियोजना निदेशक (सीपीडी) कार्यालय की ओर किया गया था। जानकारी मिली है कि अंडरवेट स्टील का यह घोटाला देश के कई रेलवे प्रोजेक्टों में हुआ है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
