जयपुर
पुलिस ने किरोड़ी लाल को हिरासत में लिया और थाने ले गई
मंत्री भंवर सिंह भाटी और अशोक चांदना से मिलने जा रहे भाजपा के राज्य सभा सदस्य डा. किरोड़ी लाल मीणा का पुलिस ने बैरीकेड्स लगा कर रास्ता रोक दिया। इससे नाराज किरोड़ी लाल मीणा सिविल लाइन फाटक के पास ही फुटपाथ पर ही धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस सांसद को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने लेकर चली गई।
पुलिस ने किरोड़ी लाला मीणा को सिविल लाइन में घुसने से क्यों रोका, इसकी वजह सामने नहीं आई है। इस रोक से नाराज किरोड़ी लाल मीना ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से भी बात की। इसके बाद भी सांसद को सिविल लाइन में नहीं घुसने नहीं दिया गया। इस पर किरोड़ी लाल मीणा फुटपाथ पर ही धरना लगा कर बैठ गए।
किरोड़ी मीणा ने बताया कि उनकी कार में केवल चार लोग हैं और मंत्री से कुछ बाते करने के लिए उनके आवास जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने परमिशन नहीं होने का हवाला देते हुए मीणा को रोक लिया। उनकी कार के आगे बैरिकेड्स लगा दिए। किरोड़ी ने कहा कि वह क्या कोई आतंकवादी हैं कि उन्हें सिविल लाइन इलाके में घूमने से रोका जा रहा है। किरोड़ी ने यहां तक कहा कि पुलिस को मेरे साथ भेज दीजिए, मंत्री से मिलकर वह चले जाएंगे लेकिन इस पर भी बात नहीं बनी तो किरोड़ी ने फुटपाथ पर बैठकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
यह कैसी सरकार है ?
— Dr.Kirodi Lal Meena (@DrKirodilalBJP) March 11, 2022
मैं प्रदेश की जनता की समस्याओं को लेकर मंत्री अशोक चांदना जी से मिलने जा रहा था लेकिन मुझे सिविल लाइन्स में ही पुलिस ने रोक लिया।
मुख्यमंत्री जी आप अपनी नाकामयाबी छुपाना चाहते हो या देश मे कांग्रेस की हार से बौखला गए हो ? @ashokgehlot51 @BJP4Rajasthan pic.twitter.com/OZSvAFHmIW
ट्वीट करके भी जताई नाराजगी
भाजपा सांसद ने ट्वीट करते हुए भी नाराजगी जताई और कहा कि यह कैसी सरकार है? मैं प्रदेश की जनता की समस्याओं को लेकर मंत्री अशोक चांदना से मिलने जा रहा था लेकिन मुझे सिविल लाइन्स में ही पुलिस ने रोक लिया। मुख्यमंत्री जी आप अपनी नाकामयाबी छुपाना चाहते हो या देश में कांग्रेस की हार से बौखला गए हो?
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
