प्रयागराज
प्रयागराज में रविवार आधी रात के बाद करीब सवा बारह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच लोगों की जान चली गई। ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान एक ट्रक से टक्कर हो गई। मृतकों में पिता, दो बेटे और नाती शामिल हैं।
हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र में श्रृंगवेरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही बाइक पर सवार होकर पांच लोग बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। गांव घाट के समीप हादसा हुआ। नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल 60 उनके बेटे लल्लू पाल 35, समय लाल 35 एवं नाती अर्जुन पाल 11 के साथ राम चंदर पाल उर्फ ऊंटहरा 55 की मौत हुई है। सभी लोग रविवार रात प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे।
हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो आस पास के रहने वाले ग्रामीणों की नींद खुल गई। रातगीर भी वहां पहुंचे। तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों गंभीर रूप से जख्मी लोगों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
