जयपुर
सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इण्डिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के आह्वान पर ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत जयपुर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार सुबह जयपुर में पैदल मार्च निकाला।
आपको बता दें AIBOC ने बैंक निजीकरण के खिलाफ ‘बैंक बचाओ देश बचाओ’ अभियान चला रखा है जिसके तहत 30 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आइबोक के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि इसी कड़ी में 29 नवंबर को सुबह बैंक अधिकारियों द्वारा एक पैदल मार्च (Walkathon) जयपुर के पांच बत्ती से गर्वमेंट हॉस्टल सर्किल तक निकाला गया। उन्होंने बताया कि अभियान 30 नवंबर को नई दिल्ली में समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि AIBOC की ओर से जन जागरूकता अभियान 24 नवंबर से भारत यात्रा के साथ शुरू हुआ ।
इसी कड़ी में मुंबई से रवाना हुई बस शनिवार को जयपुर पहुंची थी और बस में आए हुए अधिकारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय बैंक अधिकारियों द्वारा अमर जवान ज्योति पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया गया था।
केंद्र सरकार दो सरकारी बैंकों का निजीकरण करने की बड़ी तैयारी कर रही है। इसी के चलते संसद के इस शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। इससे सरकार को बैंकिंग नियमों में बदलाव करने का अधिकार मिल जाएगा। वहीं जिन दो बैंकों का निजीकरण करने के तैयारी चल रही है, उसका भी रास्ता साफ़ हो जाएगा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने सरकार की ऐसी कोशिशों का विरोध करते हुए 29 नवंबर से संसद सत्र के दौरान दिल्ली में बड़ा धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
