अजब प्रेम का गजब ट्राएंगल : Facebook पर दोस्ती, पति को छोड़ 4 साल से प्रेमी के घर रह रही थी पत्नी, तीनों ही मूक बधिर

भरतपुर 

अजब प्रेम का गजब ट्राएंगल! जी हां! अजब ही है ये प्रेम कहानी और इस गजब प्रेम कहानी की खास बात ये है कि इसके तीनों ही पात्र मूकबधिर हैं। और इस प्रेम कहानी के तार खिंचे हैं हिमाचल प्रदेश से राजस्थान में भरतपुर जिले तक।

दरअसल हिमाचल से एक महिला अपने पति और 2 बच्चों को छोड़कर भरतपुर अपने प्रेमी से मिलने चली आई। महिला, उसका पति और प्रेमी, तीनों ही मूक बधिर हैं। तीनों न सुन सकते हैं, न बोल सकते। फेसबुक पर प्रेम प्रसंग की पींगें लड़ीं और महिला अपने परिवार को छोड़कर भरतपुर अपने प्रेमी से चली आई। प्रेमी के साथ करीब 4 वर्ष से रह रही थी।

पति की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस पति के साथ भरतपुर पहुंची थी। भरतपुर के मथुरा गेट थाने के अंदर भी पति के सामने ही महिला अपने प्रेमी के साथ ही रही। यहां थाने में दंपती और प्रेमी इशारों-इशारों में बात करते रहे, आंसू बहाते रहे, उलाहने देते रहे।

आखिरकार महिला पति के साथ जाने को राजी हो गई। बाद में भरतपुर के मथुरा गेट थाना पुलिस ने महिला को हिमाचल प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला को अपने साथ लेकर चली गयी।

यह है पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भौरा गांव के मूकबधिर अशोक की शादी मूकबधिर ब्रजबाला से साल 2008 में हुई थी। अशोक सिलाई का काम करता था। दंपती के जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा था। दो बच्चे थे। ब्रजबाला की फेसबुक पर भरतपुर में सिलाई का काम करने वाले  मूक बधिर तीस साल के युवक गोविंद सैनी से दोस्ती हुई। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और वीडियो कॉल पर इशारों ही इशारों में बातें होने लगीं। करीब 4 साल पहले ब्रजबाला हिमाचल से भागकर भरतपुर आ गई और  गोविंद के साथ रहने लगी।  उसके पति अशोक ने थाने में रिपोर्ट दी जिसके बाद हिमाचल पुलिस शुक्रवार भरतपुर से ब्रजबाला को दस्तयाब कर अपने साथ ले गई।

कुछ समय बाद ही बृजवाला प्रेमी गोविंद से मिलने के लिए उत्तरप्रदेश के मथुरा ट्रेन से आ गई। जहां से उसने प्रेमी गोविंद को मैसेज भेजा। गोविंद उसे मथुरा से लेकर भरतपुर अपने घर आ गया। जहां कुछ दिन रहने के बाद उसके पति की शिकायत पर हिमाचल पुलिस ने प्रेमी गोविंद के परिजनों से संपर्क साधा। काफी समझाने के बाद बृजवाला को वापस भेज दिया गया। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गए। अब करीब चार साल पहले दुबारा से बृजवाला प्रेमी के पास भरतपुर आ गई। तभी से वह प्रेमी के साथ रह रही थी। बृजवाला के पति ने एसडीएम पालमपुर के समक्ष परिवाद पेश किया। जहां से पंचरुखी थाना पुलिस को अशोक की पत्नी को वापस लाने का आदेश दिया गया। इस पर हिमाचल पुलिस भरतपुर पहुंची और महिला पुलिस की सहायता से बृजवाला को लेकर मथुरा गेट थाने पहुंची। जहां महिला के लिखित में देने पर उसे हिमाचल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मथुरागेट थाना अधिकारी रामनाथ गुर्जर ने बताया कि हिमाचल पुलिस की एक टीम आई थी। ब्रजबाला नाम की एक महिला सालभर पहले हिमाचल से भरतपुर आ गई थी। महिला पढ़ी लिखी थी, उसने लिखित में देकर हिमाचल प्रदेश जाने की इच्छा जाहिर की तो उसे हिमाचल से आई टीम को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला के प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

राजस्थान में कोरोना की बढ़ी रफ़्तार, जयपुर में महाविस्फोट, जानिए आपके शहर में आज कितने आए केस

जयपुर नगर निगम में ACB की कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक घूस लेते पकड़ा गया

PCPNDT जिला समन्वयक 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CMHO पर भी शक

मथुरा:जयमाला के बाद दुल्‍हन का कत्‍ल, गोली मारकर फरार हो गया सिरफिरा

रेलवे के स्क्रैप घोटाले में ग्रुप डी के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, तीन सीनियर इंजीनियर हुए फरार

बुढ़ापा पैरों से ऊपर की ओर शुरू होता है!

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के इन तीन भत्तों में होगा इजाफा

इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव