इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Eclipse-2022

इस साल यानी 2022 में चार  ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल 2022 का पहला ग्रहण अप्रेल माह के आखिरी दिन यानी 30 अप्रेल को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण होगा और इसके ठीक पंद्रह दिन बाद यानी 15 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्तूबर के महीने में होगा। जो भारत में दिखाई देगा।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण
30 अप्रेल को साल का पहला सूर्य ग्रहण शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। शनिचरी अमावस्या  होने के कारण इस ग्रहण का महत्व और भी बढ़ गया है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जिसकी शुरूआत भारतीय समयानुसार 30 अप्रेल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से होगी और समापन 01 मई की सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के चलते भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल का यह पहला ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्ककिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

सूर्य सभी ग्रहों और समस्त जगत में केंद्र बिंदु है। सूर्य को पिता का दर्जा प्राप्त है। ग्रहण के दौरान सूर्यदेव कष्ट की अवस्था में रहते हैं। जिस कारण उनका समस्त प्रभाव और शुभ फल ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए कम हो जाता है। ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के ऊपर पड़ता है लेकिन 30 अप्रेलको पड़ने वाला सूर्य ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला होगा। प्राय: ग्रहण को अशुभ काल या दुर्घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है लेकिन ज्योतिषविद कहते हैं कि ये कई लोगों के लिए मंगलकारी भी होते हैं आज हम बताने जा रहे हैं कि इस साल के पहले दोनों ग्रहण किन जातकों के लिए फलदायी हैं।

मेष: ज्योतिषियों की मानें तो साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि में ही लगने जा रहा है 15 दिन के अंतराल में लगने जा रहे दो बड़े ग्रहण मेष राशि वालों को शुभ फल देंगे नौकरी-व्यापार के मामले में तरक्की के योग बनेंगे कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है कोई नया कार्य शुरू करने का विचार मन में आ सकता है, जिसके भविष्य में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगेलंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं।

सिंह: सूर्य और चंद्र ग्रहण का सिंह राशि के जातकों पर भी बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा आर्थिक मोर्चे  पर स्थिति में सुधार आएगाकार्यस्थल पर पदोन्नति के योग बनेंगे आय के साधन बढ़ेंगे और निवेश करने से लाभ मिलेगा छोटी-मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं कर्ज या खर्च की वजह से लंबे समय से परेशान चल रहे जातकों को भी राहत मिलने की संभावना है

कर्क: कर्क राशि के लिए ये ग्रहण विशेष फलदायी साबित होगा साथ ही, कार्यस्थल और सामज में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कार्य करने की शैली में निखार आ सकता है, इसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगाअटका हुआ धन इस अवधि में वापस मिलने की संभावना है

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव भाग्य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होने का संकेत है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

धनु: जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए यह सूर्यग्रहण वरदान से कम नहीं है। लाभ के मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में प्रगति देखने को मिलेगा। सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान आपके अटके काम पूरे हो सकते हैंइस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु और सूर्य ग्रह में मित्रता का भाव होने के कारण ये ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा

वृषभ: ज्योतिष अनुसार इस साल के पहले ग्रहण का लाभ वृषभ राशि के जातकों को भी मिलता दिखाई दे रहा है आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है आपके रुके हुए काम बन सकते हैं कारोबार में भाग्य का साथ मिल सकता है व्यवसाय में नए रिश्ते बन सकते हैं साथ ही व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं भविष्य में आपको इसका फायदा देखने को मिलेगा वहीं, संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है

Disclaimer: यह सूचना मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NaiHawa.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा