दौसा में श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर और महिला पुलिस थाना परिसर के सामने वृक्षारोपण किया गया। कर्मचारी महासंघ और पुलिसकर्मियों ने पौधे लगाए।
दौसा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौसा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण और महिला पुलिस थाना दौसा के सामने पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण अभियान में कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी भगवान वर्मा और अशोक भागोती सहित पुलिस थाने के एचएम सोहनलाल, अमर सिंह, यादव जी तथा बागवान रामावतार सैनी ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया। आयोजन के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
