दौसा के अंजीव अंजुम को हिंदी संस्थान लखनऊ का कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान

दौसा 

दौसा के वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. अंजीव अंजुम को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्धन योजना के अंतर्गत राज्य के अन्य आठ बाल साहित्यकारों के साथ सम्मानित किया जाएगा। बाल साहित्य संवर्धन योजना समिति की बैठक में संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में वर्ष 2021 के बाल साहित्य सम्मानों के नाम पर मुहर  लगाई गई।

डॉ. अंजीव अंजुम

हिंदी संस्थान, लखनऊ के निदेशक पवन कुमार ने डॉ. अंजीव अंजुम को संस्थान द्वारा कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान दिए जाने की घोषणा की। यह सम्मान अंजीव अंजुम द्वारा बाल साहित्य के क्षेत्र में सृजन एवं समीक्षा के लिए प्रदान किया जा रहा है। संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. अंजीव अंजुम को ₹51000 नगद राशि, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

अंजीव अंजुम को पिछले वर्ष दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का बाल साहित्य श्री पुरस्कार एवं हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज का कवि कुंभन दास ब्रजभाषा पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। अंजुम की अब तक 180 से अधिक हिंदी , ब्रजभाषा, राजस्थानी एवं अंग्रेजी भाषा में  विविध विधाओं में पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कामराज विश्वविद्यालय मदुरई से “अंजीव अंजुम एवं उनका बाल साहित्य” विषय पर शोध भी हो चुका है। वर्तमान में अंजुम साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा की पत्रिका हरसिंगार का संपादन कार्य भी कर रहे हैं।

रेलवे के ये कर्मचारी अब टीटीई का करेंगे काम, रेलवे बोर्ड ने जारी किए आदेश

मथुरा: प्रेमी से मिलने से रोका तो पत्नी ने पेट्रोल छिड़क कर पति को जिंदा जला कर मार डाला, सहमे बच्चे पिता को जिंदा जलते देखते रह गए

शादी के 54 साल बाद गूंजी किलकारी, 70 की उम्र में बनी मां, पति 75 का

बिहार में बड़ा उलटफेर: नीतीश BJP को छोड़ तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार, भाजपा विरोधी दलों का मिला साथ

खेमराज कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने से गहलोत सरकार से खफा हुए कर्मचारी, इस तारीख को कर सकते हैं आंदोलन का ऐलान

ज़िन्दगी कुछ तो दे मशवरा…

सऊदी अरब में मिला प्राचीन मंदिर, 8000 साल पुरानी सभ्यता की हुई खोज

जज से माफी मांगिए तो बैंक की डिप्टी मैनेजर बोली ‘सॉरी माई फुट’, इसके बाद फिर हुआ ये

साहब छुट्टी दे दीजिए, पत्नी रूठकर मायके चली गई है; उसे मनाने जाना है

OMG! बड़े ही गर्व के साथ अपनी मूंछों पर ताव देती है यह महिला, लोगों ने खूब मजाक बनाया लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं