प्रयागराज
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से दर्दनाक वारदात की खबर आ रही है। बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को किसी धारदार हथियार से काट डाला। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
वारदात बुधवार देर रात की है। इसका पता गुरूवार सुबह तब लगा जब पड़ोसी किसी काम से उनके घर गए। खून से लथपथ 4 लोगों की लाशें पड़ी थीं। घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव की है।
फाफामऊ पुलिस का कहना है कि मोहनगंज फुलवरिया गोहरी गांव निवासी फूलचंद (50) मजदूर थे। बुधवार रात वह अपने घर में पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और 10 साल के बेटे शिव के साथ सो रहे थे। दौरान घर में कुछ बदमाश घुस गए और चारों पर एक साथ धारदार हथियार से हमला बोल दिया। चारों की मौत हो गई। पुलिस शवों का पंचनामा भर रही है। साथ ही हत्यारों की तलाश की जा रही है।
चार लोगों के कत्ल की खबर मिली तो पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिंक टीम को भी बुलाकर छानबीन शुरू कर दी गई। उल्लेखनीय है कि सोरांव और फाफामऊ इलाके में पिछले बरसों में कई सामूहिक कत्ल हो चुके हैं। सोरांव के युसूफपुर में परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या की वारदात का पिछले दिनों पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। मगर उस गिरोह के पकड़े जाने के चंद दिनों के भीतर इस वारदात ने पुलिस को भी सन्न कर दिया। अभी पुलिस का कहना है कि गांव की रंजिश के पहलू पर छानबीन की जा रही है। परिवार के लोगों से भी ऐसे संकेत मिले हैं कि पुरानी रंजिश की वजह से यह कत्ल किया गया हो सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
