भरतपुर
सरकार ने कपड़ा व्यापारियों और आम लोगों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। सरकार ने अब कपड़े पर GST बढ़ा कर 12 फीसदी कर दी है। पहले यह 5 फीसदी थी। इसका असर अब आगे पड़ने वाला है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ व्यापारी विरोध में उतर आए हैं।
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बुलाई गई मीटिंग में सरकार के इस निर्णय की कड़ी निंदा की गई। जिला महामंत्री नरेन्द्र गोयल ने बताया कि 18.11.2021 को जीएसटी काउन्सिल की मीटिंग में जारी अधिसूचना संख्या 14 / 2021 के जरिए कपड़े पर टैक्स 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है जो कि उचित नहीं है।
गोयल ने कहा कि देश की आजादी के बाद से वर्ष 2017 तक कोई भी कर कपड़े पर उपभोक्ता से नहीं वसूला जाता था। अभी हाल ही में देशभर के व्यापार संघों ने पिछली 45वीं जीएसटी काउन्सिलिंग की मीटिंग के बाद कपड़े पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव भेजा था। जबकि इसके उलट जीएसटी काउन्सिलिंग ने टैक्स घटाने के बजाए 7 प्रतिशत कर और बढ़ा दिया जिससे कपड़ा उद्योग से जुड़े व्यापारियों में भारी रोष है।
गोयल ने कहा कि कोविड-19 के कारण बुरी तरह से प्रभावित कपड़ा व्यापारी पहले से ही अपने अस्तित्व को बचाने के प्रयास में लगा हुआ है। ऐसी परिस्थिति में कपड़े पर टैक्स की दरों में बढोत्तरी कपड़ा व्यापारी के लिए बहुत बड़ा झटका देगी।
महासंघ के उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल ने कहा कि भोजन, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य मानव जाति की मूलभूत आवश्यकता है। कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा पर कोई कर नहीं है। घर बनाने पर सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है और कर की दर 1 प्रतिशत व 5 प्रतिशत है। कपड़ा जो कि मनुष्य के लिये बुनियादी आवश्यकता है उस पर टैक्स 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर देना उचित नहीं है। जिला रेडीमेड संघ के अध्यक्ष भगवानदास बंसल ने सरकार से गुजारिश करते हुए कहा कि अभी व्यापारी वर्ग आर्थिक स्थिति से पिटा हुआ है, ऐसी परिस्थितियों में टैक्स की दर यथास्थिति 5 प्रतिशत ही रहने दें।
टैक्स दर बढ़ने से ये आएंगी समस्याएं
उपभोक्ता पर वित्तीय बोझ बढेगा। रोजगार व उत्पादन में कमी आएगी। कर चोरी बढेगी। निर्यात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कपड़ा उद्योग में निराशा का माहौल बनेगा। छोटे व्यापारी को व्यापार में लागात बढाने का दबाब आयेगा।
जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज ने कहा कि टैक्स बढ़ने से एक्सपोर्ट में वियतनाम, इण्डोनेशिया, बांग्लादेश, चाईना जैसे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही टैक्स बढोत्तरी का निर्णय मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत की बात को भी कमजोर करेगा।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि मीटिंग में सभी की सहमति से भरतपुर जिला व्यापार महासंघ द्वारा प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री व कपड़ा मंत्री को जिला कलक्टर के माध्यम से पत्र भेजने का निर्णय किया गया। अगर शीघ्र ही सरकारों द्वारा बढाये हुए टैक्स को वापिस लेने का निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापारियों को मजबूरन आंदोलनात्मक रूख अपनाना पड़ेगा।
मीटिंग में अनिल लोहिया, प्रमोद सर्राफ, विष्णु लोहिया, बन्टू भाई, अशोक शर्मा, जगदीश, देवेन्द्र चामड़, चन्दा पण्डा, धनेश आर्य, नरेन्द्र सिंघल, रूपसिंह परमार, वीरेन्द्र मोहन अरोड़ा, राजेन्द्र खण्डेलवाल, संजय आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
