नई दिल्ली
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले कोवैक्सीन कोरोना टीके पर बड़ी खबर आई है। अब 2 से 18 साल तक के बच्चों को भी कोवैक्सिन का टीका लगाया जा सकेगा। डीसीजीआई से इसे बच्चों को लगाने की इजाजत मिल गई है। उन बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई जा सकती है जिनको अस्थमा आदि की दिक्कत है। सरकारी जगहों पर यह वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी।
आपको बता दें कि भारत बायोटेक और ICMR ने मिलकर कोवैक्सीन को बनाया है। यह भारतीय कोरोना टीका है। कोरोना वायरस के खिलाफ Covaxin क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी।
जल्दी ही जारी होगी गाइड लाइन
डीसीजीआई से इजाजत मिलने के बाद अब केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर जल्द गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। उसके बाद ही बच्चों को टीका लगना शुरू होगा। बताया गया है कि बच्चों को भी बड़ों की तरह कोवैक्सीन की दो टीके लगेंगे। अब तक हुए ट्रायल में टीके के बच्चों को किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ने 18 साल से कम के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। इसमें सितंबर में फेज-2, फेज-3 का ट्रायल हो चुका है। इसका डेटा DCGI को सौंपा जा चुका है।
ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। लेकिन अब 2 से 18 साल तक के बच्चों को भी कोवैक्सिन का टीका लगाने की मंजूरी मिलना राहत की खबर भी है। क्योंकि अब संभावित तीसरी लहर से पहले ही बच्चों को कोरोना टीका लगना शुरू हो जाएगा।
डॉक्टर नरेश त्रेहान भी मानते हैं कि बड़ों की तरह ही बच्चों को भी टीका लगना चाहिए। त्रेहान ने भी कहा कि बच्चों को कोरोना टीका लग जाएगा तो स्कूल पूरी तरह से खोलने में आसानी होगी, पेरेंट्स और बच्चों का कोरोना के प्रति डर भी कम होगा।
अभी देश में 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसमें कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक का कोरोना टीका लगाया जा रहा है। भारत में अब तक 95 करोड़ कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
- स्टैनफोर्ड–एल्सेवियर की वैश्विक सूची में उदयपुर के 3 वैज्ञानिक, जानिए किस क्षेत्र में कर रहे कमाल
- अलवर में गर्भवती की मौत, भरतपुर में प्रिंसिपल पति पर केस; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
- खुशी का राज़…
- GST परिषद की सिफारिशों का राजस्थान चैंबर ने किया स्वागत, 17 दिन में रिफंड और छोटे कारोबारियों को राहत पर जोर
- भरतपुर के सचिन कैथ का राजस्थान की अंडर-23 टीम में चयन, सीके नायडू ट्रॉफी में इन दो टीमों से होगा मुकाबला
- खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम, मक्का की उन्नत किस्मों और उत्पादन तकनीकों का किया प्रदर्शन
- बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ₹4,500 वसूली का आरोप, शराब पीकर गाली-गलौज और बालिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही की शिकायत
- जयपुर पश्चिम ब्लॉक किशोरी मेले में इन बालिकाओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
- DMA India की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी बने महासचिव; देशभर के चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी
