भरतपुर
भ्रष्टाचार निरोधक टीम (एसीबी) ने सोमवार रात को भरतपुर जिले में एक चुकी प्रभारी और निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर को एक प्रकरण में राजीनामा कराने की एवज में साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जांच में रीडर की भी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
एसीबी ने यह कार्रवाई भरतपुर के डीग उपखण्ड मुख्यालय पर की। गिरफ्तार चौकी प्रभारी का नाम श्याम सुंदर शर्मा है और वह डीग में टाउन चौकी का प्रभारी है। उसके साथ निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र उर्फ बंटू निवासी भूड़ा गेट को भी पकड़ा गया है।
एसीबी सीओ परमेश्वर लाल ने बताया कि डीग कस्बा निवासी राधारमन ने थाने में नाली विवाद को लेकर हुए झगड़े में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी। मामले में निपटारे के लिए परिवादी टाउन चौकी प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा से कुछ दिन पहले मिला था। राजीनामा कराने के लिए चौकी प्रभारी ने करीब एक माह पहले 10 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा साढ़े तीन हजार रुपए में हो गया। इसको लेकर पीडि़त ने एसीबी चौकी में शिकायत दी। सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। परिवादी को सोमवार रात चौकी पर बुलाया। जहां उसने साढ़े तीन हजार रुपए निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिए। एसीबी ने मौके पर कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र उर्फ बंटू निवासी भूड़ा गेट को रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया
मौके से टाउन चौकी प्रभारी को भी एसीबी टीम ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि परिवादी ने टाउन चौकी प्रभारी शर्मा ने कहा कि पैसे के लिए उसे पहले बता देना, वह ब्याज पर लेकर आएगा। इसका ऑडियो भी सामने आया है। सीओ ने बताया कि प्रकरण में रीडर की भी भूमिका की जांच की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?
- अब सिर्फ एक स्कैन से खुलेगी थानेदार से लेकर कमिश्नर तक की पूरी कुंडली, जानिए क्या है नया प्लान?
- राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव के तीखे तेवर और 669 कॉलेजों के लिए नया फरमान | जानिए अब क्या बदलने वाला है?
- राजस्थान SI भर्ती-2016 में अब बदलेगा पदों का गणित, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 180 दिन में नए सिरे से तय होगी मेरिट और वरिष्ठता
- 12 साल से पति का इंतजार, फिर भी नहीं टूटा सुहाग का विश्वास, अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने रखा करवाचौथ व्रत
- सफाई ठेकों के बिल और MB भरवाने का खेल, 65 हजार की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
- पढ़ाई और जिंदगी के तनाव से कैसे निपटें छात्राएं? भरतपुर के कन्या महाविद्यालय में मनोचिकित्सक ने बताए जरूरी उपाय
- रंगों से दिया मतदान का संदेश, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में काजल और राखी ग्रुप ने मारी बाजी
- PNB में FD तोड़कर डकार गए करोड़ों, खाते में बचे सिर्फ 16 रुपये; मैनेजर समेत 5 सस्पेंड | 35 करोड़ के गबन की आशंका
- 10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा
