लिफाफा नहीं बचा पाया पेपर, सुई से छेद, अंदर गया कैमरा और बिक गया 11 हजार में सवाल | प्रोफेसर के पेपर लीक का हैरान करने वाला खेल

दुर्ग में IGKV का पेपर लीक करने के लिए सीलबंद लिफाफे में सुई से छेद कर एंडोस्कोपी कैमरा डाला गया। प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 2 फरार।

दुर्ग। परीक्षा का प्रश्नपत्र सीलबंद लिफाफे में था, लेकिन उसे खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। लिफाफे में एक बारीक छेद किया गया, उसमें एंडोस्कोपी कैमरा डाला गया और अंदर रखे प्रश्नपत्र का वीडियो बना लिया गया। इसके बाद सवाल हाथ से उतारे गए और छात्रों तक पहुंचा दिए गए। कीमत तय हुई—11 हजार रुपए।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) से जुड़े बीएससी कृषि पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक के इस मामले ने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया। पुलिस ने मामले में प्रोफेसर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, लीक हुआ पेपर बीएससी कृषि सेकंड ईयर के दूसरे सेमेस्टर के कीटशास्त्र (एंटोमोलॉजी) विषय का था। इसकी परीक्षा 20 अगस्त को विश्वविद्यालय से जुड़े 28 कृषि कॉलेजों में होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही पेपर की तस्वीरें और सवाल वॉट्सऐप पर विद्यार्थियों तक पहुंच गए।
रथ 552 दिन चला… बिल 2,548 दिन का, बाकी 2,000 दिनों का पैसा कहां गया? NHM घोटाले में IAS समेत 5 पर 5,000 पन्नों की चार्जशीट

लिफाफा घर ले गया, वहीं खुला पूरा खेल

जांच में सामने आया कि मामले का मास्टरमाइंड दुर्ग के भारती एग्रीकल्चर कॉलेज में 2019 से प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। वह करीब एक साल से अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लेने रायपुर कृषि महाविद्यालय आता था।

17 अगस्त को वह रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय पहुंचा था। इसी दौरान उसने आने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लिए। कॉलेज में प्रश्नपत्र रखे जाने के बाद 20 अगस्त की परीक्षा वाले कीटशास्त्र के प्रश्नपत्र का लिफाफा वह अपने घर ले गया।

यहीं से पेपर लीक करने का तरीका सामने आया। आरोप है कि योगेश ने लिफाफे में सुई से छोटा सा छेद किया और उसमें एंडोस्कोपी कैमरा डालकर प्रश्नपत्र का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में प्रश्नपत्र की सामग्री हाथ से लिखी गई और अपने कॉलेज के छात्रों को 11 हजार रुपए में बेच दी गई।

4 साल से छोटे बच्चों के लिए अब ये कॉम्बिनेशन दवाएं नहीं | सरकार ने क्यों लगाई रोक, जानिए वजह

वॉट्सऐप पर पहुंचा पेपर, परीक्षा से पहले मचा हड़कंप

परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी। बताया गया कि पेपर किसी दूसरे सोर्स से फॉरवर्ड होकर विद्यार्थियों तक पहुंचा था।

पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद दुर्ग निवासी अनुज मिंज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई जिलों में पुलिस की टीमें भेजी गईं। करीब 36 घंटे की लगातार जांच के बाद पुलिस ने पेपर लीक की कड़ी जोड़ते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कैमरा से लेकर सुई तक, सामान देखकर पुलिस भी चौंकी

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 11 हजार रुपए नकद, छह मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सूजा, कॉपी और फेविकोल बरामद किया है। इन सामानों से पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र को लिफाफे से बाहर निकाले बिना रिकॉर्ड करने और आगे पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया कैसे अंजाम दी गई।

पुलिस के मुताबिक मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पेपर लीक नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भारतीय शोधकर्ताओं की बड़ी उपलब्धि: बना दुनिया का पहला GenAI प्लेटफॉर्म | DNA में छिपे सुरागों से तलाशेगा कैंसर की संभावित वजह

कड़वा सच…

Rajasthan News: CJP टीम को देखते ही भड़के ग्रामीण, गांव में घुसने से रोका | स्कूल का जायजा लेने पहुंचे आशुतोष रांका का विरोध, धक्का-मुक्की

भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद

दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *