आगरा
आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के करीब पांच बजे भीषण हादसा हो गया। आगरा से दिल्ली की ओर जा रहा लोहे के गर्डर से लदा 20 चक्का ट्रेलर डिवाइडर तोड़ता हुआ एक्सप्रेस-वे पर नीचे लटक गया। इससे ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई है।
केबिन को काट कर निकाले शव
हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गए। हादसा माइल स्टोन 157 पर खंदौली के पास हुआ। हादसे की सूचना लगते हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त हरप्रीत और इंद्रजीत के रूप में हुई है। दोनों लुधियाना पंजाब के रहने वाले थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव बुरी तरह से फंसे थे। सुबह अंधेरा होने के कारण पुलिस को शव निकालने में परेशानी हुई। क्रेन मंगाई गई। इसके बाद केबिन को काटकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को निकाला गया।
यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 157 पर खेरिया गांव के लिए अंडर पास बना है। यहां एक्सप्रेस वे की दोनों लेन के बीच में खाली जगह है। इसे लोहे की रेलिंग लगाकर कवर किया गया है। कुबेरपुर की ओर आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर इसमें जा घुसा। खाली जगह को पार करके वह लोहे की रेलिंग से टकराकर रुक गया। ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी तो वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
