जयपुर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान में 391 करोड़ रुपए के नवजीवन क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाला मामले (Navjeevan Credit Cooperative Society Scam Case) में बड़ा एक्शन लिया और दो लोगों को गितफ़्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी के घर से ED ने 63 लाख रुपए नकद और 19 किलो चांदी के साथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए हैं।
ED ने जिनको गिरफ्तार किया उनके नाम जयपुर निवासी जयनारायण शर्मा और बाड़मेर निवासी निजामुद्दीन हैं। ED की टीम ने इनमें से जयनारायण के घर से करीब 63 लाख रुपए नकदी, 19 किलो चांदी समेत संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया गया कि आरोपी जयनारायण शर्मा स्टर्लिंग अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का संचालक भी है। एक फैक्ट्री के अकाउंट की भी सीज किया है। भिवाड़ी में चल रही फैक्ट्री का संचालन निजामुद्दीन द्वारा किया जा रहा था।
यह है घोटाला
दरअसल करीब 2 साल पहले नवजीवन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया था। सोसाइटी ने देशभर में करीब 228 शाखाएं खोल रखी थी, जिनमें से 206 शाखाएं राजस्थान में थी। सोसाइटी में करीब दो लाख लोगों ने निवेश कर रखा था। सभी निवेशकों से रुपए हड़पकर आरोपी भाग गए थे। एसओजी ने घोटाले के मास्टरमाइंड बाड़मेर निवासी गिरधर सिंह और उसके साले रावत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरधर सिंह अभी भी जेल में बंद है। इनके खिलाफ चर्जशीट भी फाइल कर दी गई थी।
फर्जी कंपनियां खोलकर करोड़ों किए इधर-से उधर
कोऑपरेटिव सोसाइटी का संचालक गिरधर सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों और जानकारों के नाम से फर्जी कंपनियां बना रखी थी और निवेशकों को झांसा देकर हड़पे गए करोड़ों की राशि इधर-से उधर कर दी थी। तजा मामले में ED ने जिन जयनारायण और निजामुद्दीन गिरधर सिंह नाम के आरोपियों को गिरफ्त में लिया है वे गिरधर सिंह के ही नजदीकी व्यक्ति थे। और इस सब ने मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया था। इन्होंने घोटाले की राशि को कोऑपरेटिव बैंक और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के अलावा अन्य जगह इन्वेस्ट कर दिया गया था। ईडी की जांच पड़ताल में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हुए हैं।
राशि दोगुना करने का दिया था झांसा
घोटाले के इन आरोपियों ने करीब दो लाख निवेशकों को जमा राशि पांच साल में दो गुना करने का झांसा देकर निवेश के लिए आकर्षित किया था। संचालकों ने निवेशकों की जमा पूंजी से सोसायटी के फायदे के साथ ही जमीने भी खरीद ली थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
