Jaipur: अभाकाम संस्था का मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समारोह आयोजित

जयपुर 

अभाकाम संस्था के बैनर तले जयपुर (Jaipur) के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के ऑडिटोरियम में तीसरा राष्ट्र स्तरीय मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समारोह-2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा ने कहा कि साहित्य की दुनिया में मुंशी प्रेमचंद का योगदान अमूल्य है। खासकर हिंदी की कहानी व उपन्यास के क्षेत्र में प्रेमचंद जी के बिना सब कुछ अधूरा है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंदजी मूलतः उर्दू के लेखक, कहानीकार और उपन्यासकार थे।  जिन्हें हिंदी साहित्य के आचार्य शिवपूजन सहाय ने तराशकर हीरा बनाया। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि साहित्य है तो संस्कृति है और संस्कृति है तो समाज है।

Paris Olympics 2024: मनु भाकर – सरबजोत स‍िंंह की जोड़ी का धमाका, भारत की झोली में आया दूसरा ब्रॉन्ज | मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

अभाकाम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अभाकाम संस्था साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य व खेलकूद आदि क्षेत्रों में सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का 2021 में गठन किया गया था और इस वर्ष संस्था को नीति आयोग, सी एस आर, इ-अनुदान, एम एस एम ई व भारत सरकार के आयकर अधिनियम 80G के अंतर्गत छूट का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष संस्था द्वारा विभिन्न हॉस्पिटल्स के साथ कि गई स्वास्थ्य परिचर्चाओं, विभिन्न  खेलकूद गतिविधियों व बच्चों की स्कूली शिक्षा में दिए गए योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक वर्ष मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान अभाकाम संस्था द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में शिक्षक भामाशाहों श्रीमती कृष्णा सक्सेना, श्रीमती मंजू सक्सेना, डॉक्टर अंजु सक्सेना शोभा सक्सेना व ज्ञानवती सक्सेना को भामाशाह शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

सीएम भजनलाल ने फिर खोला घोषणाओं का पिटारा, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए बनी समिति की सिफारिशें लागू करने की बताई डेट, पेंशनर को अतिरिक्त भत्ता | जानें और क्या किए ऐलान

कार्यक्रम के संयोजक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने आए हुए अतिथियों व साहित्यकारों का स्वागत करते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान प्रतियोगिता सन 2022 में शुरू की गई थी। उसे वर्ष 46 साहित्यकारों को 69000 रुपये के पुरस्कार दिये गये थे। वर्ष 2023 में 103 साहित्यकार व पुरस्कार राशि 92,000 रुपए थी। यह इसका तीसरा संस्करण है और इस वर्ष संपूर्ण देश से 152 साहित्यकारों ने भाग लिया है और पुरस्कार राशि 1 लाख 23 हजार रुपए है। प्रतियोगिता 5 वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 11,101 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपए व तृतीय पुरस्कार 5,101 रुपए का दिया गया। इनके अलावा 35 विशिष्ट सम्मान व 84 सांत्वना पुरस्कार भी साहित्यकारों को दिए गए।

कार्यक्रम के सहसंयोजक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के जिला महामंत्री रवि माथुर ने बताया कि कार्यक्रम भामाशाहों के सहयोग से किया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख भामाशाह अजीत सक्सेना, रतन सक्सेना, शिहाने राधे गोविंद माथुर, एसके श्रीवास्तव व संदीप सक्सेना को भामाशाह रत्न से तथा डी पी सक्सेना, अवध बिहारी माथुर, शोभा सक्सेना, धर्मेंद्र जौहरी, अनिल माथुर, छैल बिहारी माथुर सुनील श्रीवास्तव, आरके सक्सेना, हरिओम प्रधान व सुभाष सक्सेना आदि को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में साहित्यकारों के लिए स्वास्थ्य परिचर्चा नारायणा हृदालय, प्रताप नगर जयपुर के डॉक्टर अंकित माथुर व  डॉक्टर वैभव माथुर द्वारा आयोजित की गई। इसमें न्यूरो से संबंधित रोग व उनसे बचाव व सही इलाज के बारे में बताया गया। परिचर्चा के बाद अभाकाम संस्था द्वारा डॉक्टर व हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जयपुर में साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी को मंच पर बुलाकर विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आइसीआइसीआइ बैंक, ज्वेल इंडिया शाखा द्वारा एक श्रेणी के पुरस्कार प्रायोजित किए गए।  कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा वालिया माथुर द्वारा बेहद मनोरंजन तरीके से किया गया। कार्यक्रम में Eating संस्था के सदस्य मधुप सक्सेना, शशांक मथुर, डॉ. अंजू सक्सेना, संकेत श्रीवास्तव, ज्ञानवती सक्सेना व स्तुति सक्सेनाभी उपस्थित रहे।

‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सीएम भजनलाल ने फिर खोला घोषणाओं का पिटारा, कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए बनी समिति की सिफारिशें लागू करने की बताई डेट, पेंशनर को अतिरिक्त भत्ता | जानें और क्या किए ऐलान

Paris Olympics 2024: मनु भाकर – सरबजोत स‍िंंह की जोड़ी का धमाका, भारत की झोली में आया दूसरा ब्रॉन्ज | मनु भाकर एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

शिक्षा विभाग ने जारी किया कलेंडर, इस सत्र में 213 दिन ही संचालित होंगे स्कूल | इन दिनों रहेगा मध्यावधि अवकाश और सर्दी की छुटि्टयां, परीक्षाओं की ये रहेगी डेट

Paris Olympics 2024: Manu Bhaker Won Bronze Medal: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला

राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल के नाम बदले, अब इस नाम से जाने जाएंगे | जानें कितने भव्य हैं ये हॉल

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम | 50 लाख छात्र होंगे शामिल, बस में फ्री जा सकेंगे | यहां पढ़ें पूरी डिटेल

अगर ये पॉलिसी लागू हो गई तो पूरे देश में एक ही होंगे Gold के दाम, जल्द होने जा रहा है बड़ा बदलाव | देशभर के ज्वैलर्स हुए राजी, ग्राहकों को होगा यह फायदा

सरकार ने विधानसभा में समायोजित कॉलेज शिक्षकों के लिए किया ये ऐलान

प्रदेश के कॉलेजों से 2025 -26 में इतने प्रिंसिपल, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, व्याख्याता हो जाएंगे रिटायर, इनमें RVRES के शिक्षक भी शामिल | यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें आपके जिले से कौन हो रहा है रिटायर

इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

Good News: बजट से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, EPF रेट को किया नोटिफाई | इतना मिलेगा ब्याज

सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना

Good News: कर्मचारियों के इन 8 भत्तों में होगा 25 फीसदी का इजाफा | 18 महीने के DA एरियर पर आया ये अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी

Maternity Leave: केंद्र सरकार ने मैटरनिटी लीव के 50 साल पुराने नियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी | जानें डिटेल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें