महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

भरतपुर के महारानी श्री जया महाविद्यालय में ABVP की नई इकाई घोषित हुई। सुहानी सिंह अध्यक्ष, केशव सिंह मंत्री और अन्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलीं।

भरतपुर। महारानी श्री जया महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपनी नवीन इकाई की घोषणा कर दी है। नई इकाई में सुहानी सिंह को इकाई अध्यक्ष और केशव सिंह को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

नवीन इकाई की घोषणा के अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें विभाग प्रमुख सौरभ फौजदार, जिला प्रमुख पदम सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र, जिला संयोजक वरुण सोलंकी, नगर मंत्री भानु फौजदार, विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध तथा प्रांत सह मंत्री नितेश हंतरा शामिल रहे।

पूजा शर्मा और सागर मथुरिया बने उपाध्यक्ष

संगठन की ओर से घोषित नई इकाई में पूजा शर्मा और सागर मथुरिया को इकाई उपाध्यक्ष बनाया गया है। पवन खेनवार को इकाई सह सचिव तथा कुशल गोयल को इकाई सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मानव और विकास सहित अन्य कार्यकर्ताओं को भी संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।

संगठन की कार्यपद्धति और उद्देश्यों की दी जानकारी

कार्यक्रम में विभाग प्रमुख सौरभ फौजदार ने विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक विशेषताओं, कार्यपद्धति और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

विभाग संयोजक दौलत शर्मा के अनुसार नई इकाई के गठन के साथ कार्यकर्ताओं से विद्यार्थी हित, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े कार्यों में समर्पित भाव से भागीदारी निभाने की अपेक्षा जताई गई। संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम

सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू

छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *