अयोध्या
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शनिवार को उतरप्रदेश (UP) के अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुरू हो गई। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में केजी से पीजी तक शिक्षण समुदाय और शिक्षा प्रणाली के कल्याण और शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने पर व्यापक मंथन होगा। इस बैठक में भारत भर से आए कार्यकारिणी सदस्य और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य देशभर में प्राथमिक विद्यालयों से विश्वविद्यालयों तक लागू होने वाले विभिन्न पहलुओं और कार्यक्रमों पर चर्चा करना और आगामी योजना बनाना है।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण
बैठक का उद्घाटन पुनरुत्थान विश्वविद्यालय की कुलपति इंदुमति ताई काटदरे ने बतौर मुख्य अतिथि किया और इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल धन कमाना और डिग्रियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन का समग्र विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण में सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं और मनोवैज्ञानिक मुद्दों की समझ भी शामिल होनी चाहिए। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि छात्रों का विकास सच्ची शिक्षा के माध्यम से घर और स्कूल दोनों जगह पर हो सकता है और इससे ही राष्ट्र का विकास संभव है।
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर बोलते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और कई नवाचार किए हैं जो कृषि शिक्षा और अनुसंधान में योगदान दे रहे हैं।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने संगठन के कार्य और उपलब्धियों को विस्तार से रखा। बैठक में देशभर से आए हुए विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने प्रदेशों में चल रही शैक्षिक महासंघ की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुनील भाई मेहता, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री लक्ष्मण भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री शिवानंद सिंधनकेरा ने किया।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण
गहलोत सरकार के समय बने नए जिलों और संभागों की होगी समीक्षा, हो सकता है फिर से पुनर्गठन | समिति गठित
बैंक कर्मचारियों को तोहफा, DA Hike का ऐलान | जानें 5-डे वीक पर क्या है अपडेट