लखनऊ
इस साल गणतंत्र दिवस पर यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। उनके अलावा विशिष्ट सेवाओं के लिए पांच अन्य पुलिस अधिकारियों को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें यह सम्मान मिलेगा।
बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रशांत कुमार को गौतमबुद्धनगर में 25 मार्च 2018 को डेढ़ लाख के इनामी बदमाश श्रवण को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराने के मामले में वीरता के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया था। मुठभेड़ के दौरान एडीजी के सीने पर बदमाश की ओर से चलाई गई गोली लगी थी। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उनकी जान को खतरा होने से बच गया था।
राष्ट्रपति पदक पाने वाले यूपी के पांच अफसरों में एडीजी फायर रहे विजय प्रकाश, देवरिया के एसपी/डीआईजी श्रीपति मिश्रा, झांसी के असिस्टेंट रेडियो अफसर सुशील पांडे, अयोध्या के असिस्टेंट रेडियो अफसर मिश्रीलाल शुक्ला, कानपुर कमिश्नरेट के सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद्र मिश्रा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा अन्य 72 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को भी सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा प्रदेश के 72 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सराहनीय सेवा मेडल दिया जाएगा। इनमें आगरा के आईजी नचिकेता झा, ACP विजिलेंस डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य और फतेहपुर के एडिशनल SP राजेश कुमार शामिल हैं।
सराहनीय सेवा पदक
आगरा के आईजी नचिकेता झा, लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी विजिलेंस डाक्टर अरविंद चतुर्वेदी, फतेहपुर के एडिशनल एसपी राजेश कुमार समेत 72 अफसर।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
