डीग के MAJ कॉलेज में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में संविधान दिवस पर युवा संवाद हुआ। यूथ आइकॉन आनंद शर्मा ने संवैधानिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
डीग। संविधान की ताकत, नागरिकों के कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका… इन मुद्दों पर डीग के MAJ कॉलेज में आयोजित युवा संवाद में विद्यार्थियों ने विचार साझा किए। संविधान दिवस के विशेष संस्करण पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा मनोनीत यूथ आइकॉन आनंद शर्मा ने युवाओं से संवाद किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं प्रतिनिधि के रूप में आनंद शर्मा ने संवैधानिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक चेतना के महत्व को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि संविधान की मर्यादा, कानून का शासन और शांति किसी भी राष्ट्र की प्रगति की बुनियाद हैं।
नक्सलमुक्त भारत की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी चर्चा
युवा संवाद के दौरान आनंद शर्मा ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, सुरक्षा रणनीतियों और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों के माध्यम से भारत को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने शांति और कानून के शासन को देश की प्रगति के लिए आवश्यक बताया।
विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम
आनंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। युवाओं की ऐसी सहभागिता से ही भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद के दौरान उन्होंने संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
