भरतपुर में 3 से 5 दिसंबर तक राज्य स्तरीय सिविल सेवा टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। जिले की टीमों के चयन के लिए 27 नवंबर को ट्रायल होंगे।
भरतपुर (संजीव चीनिया)। खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों के लिए मौका है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित होने वाली अंतरजिला सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में भरतपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए जिले की टीमों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 27 नवम्बर को जिला खेल स्टेडियम में ट्रायल रखे गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि वर्ष 2026-27 की 7वीं राजस्थान राज्य अंतरजिला सिविल सेवा टेनिस, 9वीं बैडमिंटन और 5वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 दिसम्बर तक भरतपुर जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित है। इन प्रतियोगिताओं में जिले की टेनिस, टेबल टेनिस और पुरुष बैडमिंटन टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और अनुभागों से प्राप्त आवेदनों में शामिल इच्छुक प्रतिभागियों की चयन प्रक्रिया 27 नवम्बर को सुबह 10:30 बजे जिला खेल स्टेडियम, भरतपुर में होगी। सभी संबंधित विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल में शामिल होने के लिए कार्यमुक्त करें और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए जिले की श्रेष्ठ टीमों का चयन किया जा सके।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
