संविधान के सजग प्रहरी हैं अधिवक्ता, भरतपुर कोर्ट परिसर में संविधान दिवस पर पुस्तक का किया माल्यार्पण

अधिवक्ता परिषद राजस्थान की भरतपुर इकाई ने कोर्ट परिसर में संविधान दिवस मनाया। प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने अधिवक्ताओं को संविधान का सजग प्रहरी बताते हुए इसकी रक्षा का आह्वान किया।

भरतपुर। संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिवक्ता संविधान के सजग प्रहरी हैं और उन्हें इसकी गरिमा एवं मूल भावना की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। यह बात अधिवक्ता परिषद राजस्थान के प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

अधिवक्ता परिषद राजस्थान की जिला इकाई भरतपुर की ओर से कोर्ट परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान भारतीय संविधान की पुस्तक का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार एडवोकेट ने संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री चन्द्रकिशोर भारद्वाज ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए इसे पवित्र ग्रंथ और विश्व का अनूठा संविधान बताया। उन्होंने कहा कि संविधान का पालन सुनिश्चित कराने में अधिवक्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अधिवक्ता समाज को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ ही उसके मूल्यों और आदर्शों की रक्षा करने के लिए सदैव सजग रहें। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए तत्पर रहने की अपील करते हुए संविधान दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषिपाल तिवारी ने किया। इस अवसर पर जयपाल सिंह, विनय सोलंकी, अमित कुमार, मुकेश कुशवाह, राधेश्याम जादौन, गोपाल, सुन्दर सिंह, महेश शर्मा, देवी प्रसाद शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, दौलत सिंह, अनिल कुमार, तुलसीराम, लेखराज भारद्वाज, ताराचन्द वर्मा, मनवीर सिंह, लीलाधर गुधैनियाँ और मोहन सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बड़ा धमाका: 26 नवंबर को एक साथ 4 आदेश जारी, लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन में चौंकाने वाला बदलाव, जानिए कब और कैसे मिलेगा पैसा

राजस्थान की सियासत में भूचाल: 37 में से 24 जिला प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, खुद CM के गढ़ में भी ढहा कमल; भजनलाल की लीडरशिप पर सवाल

जिला परिषद पर कब्जे की सियासत, कांग्रेस नेताओं के प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं सरकारी टीमें, बयाना के रीको में दो दिन से डेरा

RJS भर्ती में देरी से हजारों युवाओं की बढ़ी धड़कनें, 31 मार्च की डेडलाइन से पहले विज्ञापन निकालने की चुनौती, हाईकोर्ट में फिर अटकी फाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *