भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में 71वीं राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-19 और पुरुष-महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले हुए। 27 नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल होंगे।
भरतपुर। लोहागढ़ स्टेडियम में चल रही 71वीं राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार, 26 नवंबर को खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। यूथ बॉयज एवं गर्ल्स अंडर-19 के साथ पुरुष और महिला एकल वर्ग में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। दिनभर चले मुकाबलों में क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर क्वार्टर फाइनल तक के मैच सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
प्रतियोगिता के चौथे दिन इन चारों वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
अब प्रतियोगिता के अगले चरण में शुक्रवार, 27 नवंबर को यूथ बॉयज एवं गर्ल्स अंडर-19 तथा पुरुष एवं महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के साथ ही विभिन्न वर्गों के विजेताओं के नाम तय होंगे और खिताब के लिए खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। जिला टेबल टेनिस संघ, भरतपुर की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
