पत्नी को ले जाने घर पहुंचा PAC जवान, पति ने किया विरोध तो बरामदे में बरसा दीं दो गोलियां, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

धौलपुर में प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या। UP PAC जवान पर पत्नी को ले जाने के विरोध में दो गोलियां चलाने का आरोप, पत्नी और जवान हिरासत में।

धौलपुर। प्रेम-प्रसंग का विवाद एक परिवार के लिए ऐसी त्रासदी बन गया कि तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात एक जवान अपनी प्रेमिका को लेने उसके घर पहुंचा था। लेकिन रास्ते में उसका पति आ गया। विरोध हुआ तो बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने कथित तौर पर देसी कट्टा निकालकर पति पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। सीने और गर्दन में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी जवान और मृतक की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सुबह-सुबह घर पहुंचा प्रेमी, बच्चों के सामने ही चलीं गोलियां

घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बहादुर कश्यप (30) पुत्र सुंदरपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पीएसी में तैनात रोहित और बहादुर की पत्नी रानी कश्यप के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर बहादुर और रोहित के बीच पहले से विवाद था।

मृतक के बच्चों ने पुलिस को बताया कि सुबह रोहित उनके घर पहुंचा और उनकी मां रानी को अपने साथ ले जाने लगा। बहादुर ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि रोहित ने घर के बरामदे में ही देसी कट्टा निकालकर बहादुर पर लगातार दो गोलियां दाग दीं। एक गोली सीने और दूसरी गर्दन में लगी। गंभीर चोटों के चलते बहादुर की जान चली गई।

गोली की आवाज सुनकर जुटे पड़ोसी, पुलिस पहुंची तो सामने आया मामला

घर में गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उधर, मंगलवार सुबह बच्चों ने ओंडेला चौकी पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित और रानी वारदात के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश में जुटे हुए थे। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

डीएसपी सिटी प्रदीप नेहरा ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक की पत्नी रानी कश्यप और उसके प्रेमी रोहित को डिटेन किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और वारदात के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

केरल में मजदूरी करता था बहादुर, दीपावली पर लौटा था गांव

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि बहादुर के तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र महज 12, 10 और 8 साल है। बहादुर केरल में मजदूरी करता था और दीपावली के अवसर पर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार को ही वह पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव भरकूंजरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था।

बहादुर और रानी की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। लेकिन प्रेम-प्रसंग को लेकर चल रहा विवाद अब हत्या तक पहुंच गया। एक वारदात ने तीन बच्चों से उनका पिता छीन लिया। परिवार में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

एफआईआर दर्ज है तो क्या सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी? राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाए 4 बड़े सवाल, अब बड़ी पीठ करेगी फैसला

जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी में लुटाया ऐसा प्यार, 500-500 के नोटों से बनी 2 करोड़ की मालाएं पहनाईं, नजारा देख गांव रह गया दंग

खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार पर कहर: कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत

दो साल का इंतजार खत्म, सिविल जज बनने का बड़ा मौका, 365 पदों पर निकली PCS-J भर्ती; जानें कब से आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *