लखनऊ
यूपी में कोरोना बेकाबू हो चुका है। गुरुवार को बीते 24 घंटे में यूपी में 14765 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। बुधवार के मुकाबले गुरूवार राज्य में 1,084 मामले ज्यादा पाए गए।अब प्रदेश में सक्रिय मरीज 71022 तक पहुंच गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार लखनऊ में 24 घंटे में 2,213 नए मामले पाए गए। इसके बाद नोएडा में 1,626, गाजियाबाद में 1,678, मेरठ में 1,197 मामले पाए गए।
हरदोई में 2, जौनपुर में 1, कानपुर नगर में 1, लखीमपुर खीरी में 1 और पीलीभीत में 1 शख्स की कोविड की मौत हुई। 6 मौतों के बाद राज्य में कोविड से कुल मृतकों की संख्या- 22,946 हो गई है। प्रदेश भर में बीते 24 घंटे में 1,062 लोग कोविड से ठीक भी हुए। जिसके बाद राज्य में कोविड से रिकवर हुए लोगों की संख्या- 16 लाख 91 हजार 288 हो चुकी है। नोएडा में फिलहाल 10,717, लखनऊ में 10,241, गाजियाबाद में 9,179 और मेरठ में 6, 681 एक्टिव केस हैं।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में हालात बदतर हैं। गुरुवार को नोएडा में कोरोना के एक्टिव केस 10 हजार पार कर गए हैं। सुबह 1626 नए मरीज मिलने के बाद नोएडा में एक्टिव केस की संख्या 10718 हो गई है। लखनऊ में भी एक्टिव केस की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। गाजियाबाद में भी 1680 नए मरीज मिले हैं। अब यहां 9036 एक्टिव केस हो गए हैं। राहत की बात है कि रिकवरी रेट 94.7% पर बनी हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; गुरुग्राम-फरीदाबाद से सोनीपत तक नई तैनाती | यहां देखें पूरी लिस्ट
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
