आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा से कक्षा एक में पढ़ने वाली पांच साल की एक बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर आ रही है। शादी समारोह में शामिल होने आई इस बच्ची को शादी में से ही कोई उठा ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव समारोह स्थल से तीन सौ मीटर दूर निर्वस्त्र हालत में बरामद हुआ।
बच्ची के साथ हैवानियत भरी यह वारदात आगरा के थाना मलपुरा की है। बुधवार को यहां एक शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दुल्हन का चचेरा भाई अपनी पांच साल की बेटी और परिवार के साथ शामिल हुआ था। बच्ची के पिता अनुसर रात 11 बजे तक बच्ची DJ पर डांस कर रही थी। इसके बाद अचानक वह गायब हो गई। काफी तलााश की। मगर, उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सुबह तक जब बच्ची नहीं मिली तो घरवालों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव से ही किसी ने पुलिस को बताया कि सरसों के खेत में एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस और बच्ची के घरवाले पहुंच गए। बच्ची का शव झाड़ियों से बरामद किया।उसके तन पर आधे-अधूरे कपड़े थे। पिता का कहना है कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस को सुराग हाथ लगे
सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार फोर्स सहित पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस शादी में आए रिश्तेदारों के बारे में जानकारी कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। रेप की शिकार बच्ची क्लास-1 की छात्रा थी। पांच भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की थी। बच्ची के पिता एक प्राइवेट कॉलेज में सफाईकर्मी के रूप में काम करते हैं।
पुलिस को पुख्ता आशंका है कि मासूम को कोई उसका जानने वाला ही बहला-फुसलाकर शादी समारोह से ही किसी बहाने से अगवा कर ले गया, उसके साथ रेप किया और पहचाने जाने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। हत्यारे का पता लगाने के लिए पुलिस शादी समारोह में आए लोगों की सूची बना रही है।
आशंका है कि शादी में शामिल होने आए ही किसी व्यक्ति ही बालिका को बहाने से अगवा करके ले गया होगा। शादी में 2 सौ से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। पुलिस शादी में आए बच्चों से भी जानकारी कर रही है कि बालिका आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी। बालिका जिस समय डीजे पर मौजूद थी। वहां पर कई बच्चे भी थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
